back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ग्रामीणों ने गांव में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

गुवाहाटी, 20 मई (हि.स.)। गुवाहाटी के बाहरी इलाका सोनापुर क्षेत्र के कुछ गांव और उद्योगों को जोखिम क्षेत्र घोषित किया गया है। इसके बावजूद भी लोग नियमों को ताक पर रखकर आवाजाही कर रहे हैं। इस कड़ी में एक ओर जहां लोग सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं वहीं सोनापुर के एक गांव के लोग गांव की मुख्य सड़क को बंद कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सोनापुर इलाके के जगोकुची खरीकटा गांव के लोग मुख्य सड़क को बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने गांव में बाहर के लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। एसेंशियल सर्विस के अलावा किसी भी व्यक्ति के गांव में प्रवेश करने इजाजत नहीं दी जा रही है। गांव में बाहर का कोई व्यक्ति प्रवेश न करे इसको लेकर गांव की मुख्य सड़क पर बांस गाड़ कर सड़क को बंद कर दिया है। जहां एक ओर लोग सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं वहीं जगोकुची खरीक गांव के लोगों द्वारा उठाये गये एहतियाती कदम को लेकर आसपास के लोग प्रशंसा कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता सलीम की सेहत की जानकारी लीक होने पर भड़के सलमान खान, लीलावती अस्पताल के डॉक्टर से नाखुश

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...