मोरीगांव (असम), 07 मार्च (हि.स.)। जिला के मायंग इलाके में बहने वाली पकरिया नदी में रविवार को स्नान करते समय दो सगी बहनें नदी में डूब गई। दोनों की पहचान मासूदा खातून (12) और ममिना खातून (09) के रूप में की गयी है। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह लगभग 10 बजे के आसपास घर पास बहने वाली पकरिया नदी में दोनों बहनें स्नान करने के लिए गयी थीं। स्थानीय लोगों ने बताया है कि पहले छोटी बहन फिसल कर नदी में डूब गयी जिसे बचाने के लिए बड़ी बहन ने काफी कोशिश की लेकिन वह नदी में समा गई। अंततः दोनों नदी में डूब गयी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को ढूंढकर नदी से बाहर निकाला। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल में भेज दिया। साथ ही इस संबंध में एक प्राथमिकी पुलिस ने दर्ज कर लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद




