back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुरभि राजकुमारी भाजपा की आने वाली सरकार में मंत्री बनेंगी- स्मृति ईरानी

शिवसागर (असम), 13 मार्च (हि.स.)। शिवसागर के शिव शंकर ऐतिहासिक बॉडी खेल मैदान में शनिवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भाजपा प्रत्याशी सुरभि राजकुमारी के पक्ष में आम सभा को संबोधित करते हुए कहा, यह पहली बार भारत में सरकार आई है जो नारी शक्ति और नारी की पूजा ही नहीं करती है बल्कि, उसकी इज्जत भी करती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सही सम्मान और उनकी सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा भाजपा तत्पर रहती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, आने वाले विधानसभा में सुरभि राजकुमारी आपके लिए न केवल सिर्फ एक विधायक उम्मीदवार हैं बल्कि, ये आगामी राज्य की बनने वाले भाजपा सरकार एक मंत्री पद पर सुशोभित होंगी। रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार भाजपा के उम्मीदवार के पक्ष में सभी लोगों से मतदान करने का और नई सरकार में बनने वाली मंत्री और विधायक को पूर्ण बहुमत से जिताने का आम सभा से अनुरोध किया और पूरी सभा के लोगों ने ताली बजाकर और भाजपा जिंदाबाद का नारा लगाकर हौसला अफजाई करते हुए स्मृति रानी को पूर्ण विश्वास के साथ विदा किया। हिन्दुस्थान समाचार/ बिकास/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵