back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोसाईगांव में विभिन्न दलों के सदस्य यूपीपीएल में शामिल

कोकराझार (असम), 26 जून (हि.स.)। कोकराझार जिला के गोसाईगांव विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिये यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिब्रेल (यूपीपीएल) पार्टी ने अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दिया है। पार्टी का जनाधार मजबूत करने के उद्देश्य से नए सदस्यों को पार्टी में शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को विभिन्न दलों के काफी संखया में सदस्य यूपीएल की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर शनिवार को गोसाईगांव के हाब्रुबिल स्थिति यूपीपीएल के गोसाईगांव कार्यालय में पार्टी के जिला अध्यक्ष और पूर्व बीटीसी पार्षद जीरन बसुमतारी की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में कोकराझार पूर्व क्षेत्र के विधायक लारेंस इस्लारी मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इस सभा में आमसू, आक्रासू और बीपीएफ के सदस्यों ने यूपीपीएल का दमन थामा। यूपीपीएल में शामिल सभी नये सदस्यों का स्वगत किया गया। सभा में उपस्थिति कोकराझार पूर्व क्षेत्र के विधायक ने कहा कि यूपीपीएल आगामी उपचुनाव के लिए तैयार है और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। साथ ही कहा कि पिछले चुनावों में गोसाईगांव विधानसभा क्षेत्र में यूपीपीएल प्रत्याशी के हारने के कारणों की समीक्षा की जा रही है। विधायक ने जोर देकर कहा कि भाजपा की सहयोगी पार्टी यूपीपीएल फिर से उपचुनाव में अपना उमीदवार खड़ा कर कर जीत हासिल करेगी। इस सभा में बीटीसी के कार्यकारी पार्षद उकील मुसाहारी, गोसाईगांव शहर समिति के अध्यक्ष प्रफुल्ल इस्लारी, मनोनीत पार्षद उल्सान हासदा के साथ-साथ यूपीपीएल अन्य नेता उपस्थिति थे। हिन्दुस्थान समाचार /किशोर/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵