back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Election: असम के 5 वर्तमान सांसदों का कटा टिकट, 14 लोस सीटों में से 11 पर उम्मीदवारों के नाम जारी

Lok Sabha Election 2024: असम की 14 लोकसभा सीटों में से 11 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। भाजपा ने असम के पांच वर्तमान सांसदों का टिकट काट दिया है।

गुवाहाटी, (हि.स.)। सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए आज 195 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की है। इसमें असम की 14 लोकसभा सीटों में से 11 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। भाजपा ने असम के पांच वर्तमान सांसदों का टिकट काट दिया है। वहीं तीन सीट अपने सहयोगी पार्टियों, असम गण परिषद (अगप) के लिए 2 और यूपीपीएल के लिए एक सीट छोड़ दिया है।

डिब्रूगढ़ से केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को टिकट

असम के लिए जारी सीटों में गुवाहाटी सीट से बिजुली कलिता मेधी, डिब्रूगढ़ से केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, शोणितपुर से रंजीत दत्ता, मंगलदै से दिलीप सैकिया, कालियाबर से कामाख्या प्रसाद तासा, नगांव से सुरेश बोरा, जोरहाट से तपन गोगोई, लखीमपुर से प्रदान बरुवा, डिफू से अमर सिंह किशो, सिलचर से परिमल शुक्लबैद्य तथा करीमगंज से कृपानाथ मल्लाह को उम्मीदवार बनाया गया है।

2019 में जीते हुए अपने पांच सांसदों का टिकट कटा

भाजपा ने 2019 में जीते हुए अपने पांच सांसदों का टिकट काट दिया है। जिसमें सिलचर से राजदीप राय, गुवाहाटी से क्वीन ओझा, तेजपुर से पल्लव लोचन दास, कार्बी आंगलोंग से हरेन सिंह बे और डिब्रूगढ़ से रामेश्वर तेली (केंद्रीय राज्य मंत्री) शामिल हैं। ज्ञात हो कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 14 सीटों में से 8 सीटों पर जीत हासिल की थी। ऐसे में भाजपा ने अपने सिर्फ तीन सांसदों को फिर से टिकट दिया है। जिसमें मंगलदै से दिलीप सैकिया, जोरहाट से तपन कुमार गोगोई और लखीमपुर से प्रदान बरुवा शामिल हैं।

देश के कुल 195 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी ने देश के कुल 195 सीटों के लिए उम्मीदवारों की आज घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पहले उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है, वो वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे।

पहली सूची में असम की 11 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। दिल्ली मुख्यालय में भाजपा के संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।

वहीं दूसरी ओर अरुणाचल प्रदेश में एक बार फिर से किरण रिजीजू को अरुणाचल पश्चिम से तथा तापीर गाव को अरुणाचल पूर्व से उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि, दो सदस्यीय त्रिपुरा पश्चिम सीट से पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव को उम्मीदवार बनाया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...