back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कामरूप के अभिभावक मंत्री ने किया कोरोना टीकाकरण केंद्र का दौरा

कामरूप (असम), 28 जून (हि.स.)। असम सरकार के कैबिनेट मंत्री व कामरूप (ग्रामीण) जिला के अभिभावक मंत्री चंद्र मोहन पटवारी ने सोमवार को जिला के विभिन्न कोरोना टीकाकरण केंद्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस कड़ी में वे अजरा ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आजरा के राजधर बोरा हायर सेकेंडरी स्कूल, पलाशबाड़ी के मिर्जा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, छयगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बोको हाई स्कूल में बनाये गये टीकाकरण केंद्रों का दौरा कर वहां की स्थिति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को टीकाकरण केंद्रों में सभी तरह की व्यवस्थाओं को मुहैया कराने का निर्देश दिया। साथ ही गत 21 से 30 जून तक राज्य में चल रहे मेगा टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने का चिकित्सा विभाग को निर्देश दिया। मंत्री पटवारी के साथ स्थानीय छयगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक रेकिबुद्दीन अहमद भी मौजूद थे। ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने प्रतिदिन मेगा टीकाकरण के तहत तीन लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...