चिरांग (असम), 10 मार्च (हि.स.)। एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वाड टीम) और एसएसटी (स्टेटिक सर्विलांस टीम) ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर चिरांग जिला के सिदली विधानसभा क्षेत्र के तहत 41 लीटर शराब और 12 कार्टून फटाखा जब्त किया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया उपरोक्त बरामदगी सिदली, काशीकोतरा और श्यामतिबारी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-31सी के दोनों तरफ चल रहे कुछ ढाबों से बीती रात को हुई। ज्ञात हो कि चुनाव में लोगों को प्रलोभन देने के लिये काले धन, शराब और उपहार का प्रयोग न हो इसके लिये जिला प्रशासन कड़े कदम उठा रही है। ताकि, चुनाव स्वच्छ और शांति पूर्ण ढंग से करवाया जा सके। हिन्दुस्थान समाचार /किशोर/ अरविंद




