कोकराझार (असम), 23 मई (हि.स.)। कोकराझार जिला के फकीराग्राम थाना अंतर्गत धोपारताल गांव के निवसी प्राण कृष्ण साहा के कोरोना संक्रमित होने से मौत हो गई थी। इसके पश्चात प्राण कृष्ण साहा के परिवार का कोरोना का परीक्षण किया गया। जांच में परिवार के पांच लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके पश्चात प्राण कृष्ण साहा के घर को माइक्रो कंटोंमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। माइक्रो कंटोंमेंट जोन की सीमा पूर्व में पीडब्ल्यूडी रोड, पश्चिम में बिश्वनाथ कर्मकार का घर, उत्तर में संजीत दे और दक्षिण में झोरू साहा का मोटर गैरेज है। ज्ञात हो कि प्राण कृष्ण साहा के परिजनों में से हृषिकेश साहा, अर्चना साहा, नवीन साहा, गीता साहा और अद्रिजा साहा कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। हिन्दुस्थान समाचार /किशोर/ अरविंद




