back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टीकाकरण को लेकर मारवाड़ी समाज की सराहनीय पहल

गुवाहाटी, 13 जून (हि.स.)। मानव सेवा के प्रति अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए पूर्वोत्तर हिंदुस्तानी सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच, गुवाहाटी और पूर्वांचल भारतीय दाधीच परिषद के संयुक्त तत्वाधान में गुवाहाटी के भांगागढ़ स्थित हिंदुस्तानी केंद्रीय विद्यालय परिसर में टीकाकरण का एक वृहत कार्यक्रम बड़े पैमाने पर चल रहा है। रविवार के दिन ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया के तहत करीबन 275 से अधिक लोगों का सुचारू रूप से टीकाकरण किया गया। टीकाकरण का काम पिछले एक सप्ताह से अनवरत जारी है। आज तक 1150 लोगों का टीकाकरण किया गया है। रविवार को कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता रही कि मारवाड़ी युवा मंच, गुवाहाटी शाख़ा द्वारा वैक्सीनेशन के 10000 डोज पूरे करने के उपलक्ष्य में मंच द्वारा संचालित सभी शिविरों में केक काट कर अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया गया। इस उपलक्ष में दाधीच परिषद के अध्यक्ष द्वारा मारवाड़ी युवा मंच के गणमान्य सदस्यों का फूलाम गमछा से स्वागत किया तथा पूर्वोत्तर हिंदुस्तानी सम्मेलन के सचिव एसके राय का भी फुलाम गमछा द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर तीनों संगठनों के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/ असरार/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

घर में कुत्तों को पालने के ये है नए नियम, जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर वैक्सीनेशन तक सबकुछ, क्या कैसे करें?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पालतू कुत्ते रखना जितना सुखद अनुभव है, उतनी ही जिम्मेदारी भी है। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में आदेश दिया है...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵