assam-sivasagar-dm-corona-infected-number-of-victims-in-district-increased-to-142
assam-sivasagar-dm-corona-infected-number-of-victims-in-district-increased-to-142

असमः शिवसागर जिलाधिकारी कोरोना संक्रमित; जिले में पीड़ितों की संख्या 142 हुई

शिवसागर (असम), 22 अप्रैल (हि.स.)। शिवसागर के जिलाधिकारी भी कोरोना पीड़ित हो गये हैं। शिवसागर की जिलाधिकारी विष्णुकमल बोरा और उनकी मां कोविड पॉजिटिव हो गयी हैं। फिलहाल दोनों घर पर ही आइसोलेशन में हैं। जिला उपायुक्त के शरीर में किसी भी तरह के कोरोना के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे थे। एक रिश्तेदार के कॉविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद कई दिनों तक वे घर पर ही रहे। बताया जा रहा है कि शिवसागर जिलाधिकारी ने भी कोरना वैक्सीन की दूसरी डोज ले ली है। शिवसागर जिलाधिकारी और उनकी मां के फिलहाल स्वस्थ होने की सूचना मिली है। उल्लेखनीय है कि शिवसागर में रोजाना कोविड पॉजिटिव की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को जिला में करीब 27 लोगों को कोविड पॉजिटिव पाया गया है। अबतक जिले में लगभग 142 व्यक्तियों की पहचान कोविड पॉजिटिव के रूप में की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in