back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोसाईगांव में आशा एनजीओ ने जरूरतमंदों के बीच वितरित की खाद्य सामग्री

कोकराझार (असम), 24 जून (हि.स.)। कोकराझार जिलांतर्गत फकीराग्राम के आशा एनजीओ द्वारा गोसाईगांव थानांतर्गत हाब्रुबिल के नेपालपारा गांव में गरीब व जरूरतमंद परिवारों व दिहाड़ी मजदूरों के बीच खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया। गुरुवार को एनजीओ के कार्यकर्ता खाद्य सामग्री लेकर गांव-गांव में पहुंचकर जरूरतमंदों के बीच वितरित किया। ज्ञात हो कि नेपालपारा में आंशिक लॉकडाउन की वजह से गरीब परिवारों के घर में खाने की किल्लत उत्न्पन्न होने की सूचना पाकर एनजीओ ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। गांव वालों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से काम नहीं मिलने की वजह से उनके सामने खाने-पीने की किल्लत उत्पन्न हो गई थी लेकिन, आज खाद्य सामग्री मिलने से उनकी समस्याओं का कुछ समय के लिए समाधान हो गया है। इसके अलावा एनजीओ के सभी सदस्यों ने गरीब परिवारों व दिहाड़ी मजदूरों से सभी नियमों का पालन करने और टीका लेने के लिये सभी से आह्वान किया। आशा एनजीओ ने बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति को खाने की कमी हो तो वे बताएं हम उनकी मदद करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार /किशोर/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू हो गई है ऐसे में अगर आप सोच रही हैं कि अगर आपको 9 दिन...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵