appointment-of-two-election-expenditure-supervisors-in-kamrup-metro-district
appointment-of-two-election-expenditure-supervisors-in-kamrup-metro-district

कामरूप (मेट्रो) जिला में दो चुनाव व्यय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

गुवाहाटी, 11 मार्च (हि.स.)। कामरूप (मेट्रो) जिला के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग ने दो चुनाव व्यय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। दोनों पर्यवेक्षक गुरुवार को गुवाहाटी पहुंच गए। ज्ञात हो कि रजनी रानी राय और चंचल मीणा नामक दोनों चुनाव व्यय पर्यवेक्षक वर्ष 2007 के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी हैं। रजनी रानी राय जालुकबाड़ी और पश्चिम गुवाहाटी विधानसभा क्षेत्र की चुनाव व्यय पर्यवेक्षक हैं। वहीं चंचल मीणा दिसपुर और पूर्व गुवाहाटी विधानसभा क्षेत्र की चुनाव व्यय पर्यवेक्षक का दायित्व संभालेंगी। जिला चुनाव प्रशासन ने दोनों अधिकारियों के ठहरने की गुवाहाटी के खानापाड़ा स्थित असम प्रशासनिक पदाधिकारी महाविद्यालय परिसर में व्यवस्था की है। जिला चुनाव प्रशासन ने बताया है कि रजनी रानी राय और चंचल मीणा से 9969234598 और 9694099660 से संपर्क किया जा सकता है। उपरोक्त विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव व्यय से संबंधित आम जनता अपना आरोप दर्ज करा सकती है। हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in