-अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली स्पेशल ट्रेन की यात्रा पुनः शुरू गुवाहाटी, 23 अप्रैल (हि.स.)। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए कन्याकुमारी तथा डिब्रूगढ़ के बीच एक राउंड ट्रिप ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए यह ट्रेन सम्पूर्ण रूप से आरक्षित आसन के साथ यात्रा करेगी। मई के प्रथम सप्ताह से अलीपुरद्वार जंक्शन तथा दिल्ली के बीच द्वि-साप्ताहिक ट्रेन के रूप में स्पेशल ट्रेन को पुनः शुरू करने का भी निर्णय लिया गया है। दूसरी ओर, गुवाहाटी-डिब्रूगढ़ टाउन-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन अगली सूचना तक डिब्रूगढ़ में संक्षिप्त यात्रा समाप्त की गई है। डिब्रूगढ़ से संक्षिप्त यात्रा शुरू करेगी। ट्रेन सं. 05905 कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ सुपरफॉस्ट स्पेशल 24 अप्रैल को कन्याकुमारी से रवाना होगी तथा चौथे दिन डिब्रूगढ़ पहुंचेगी। वापसी की दिशा में, ट्रेन सं. 05906 डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी सुपरफॉस्ट स्पेशल डिब्रूगढ़ से 28 अप्रैल को रवाना होगी तथा चौथे दिन कन्याकुमारी पहुंचेगी। यह ट्रेन कन्याकुमारी से गुरुवार को तथा डिब्रूगढ़ से शनिवार को चलेगी। 05905/05906 कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी सुपरफॉस्ट स्पेशल मौजूदा समय-सूची तथा ठहराव के अनुसार यात्रा करेगी। इस ट्रेन में यात्रियों के लिए वातानुकूलित-3 टीयर, शयनयान श्रेणी तथा द्वितीय श्रेणी की व्यवस्था होगी। ट्रेन सं. 05483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली स्पेशल 01 मई से सप्ताह में दो दिन, मंगलवार तथा शनिवार को अलीपुरद्वार जंक्शन से सुबह 10.30 बजे रवाना होगी तथा अगले दिन रात 09.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी की दिशा में ट्रेन सं. 05484 दिल्ली-अलीपुरद्वार जंक्शन स्पेशल 03 मई से सप्ताह में दो दिन सोमवार तथा गुरुवार को दिल्ली से सुबह 07.35 बजे रवाना होगी तथा अगले दिन रात 08.40 बजे अलीपुरद्वार जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन में यात्रियों के लिए वातानुकूलित-2 टीयर, वातानुकूलित-3 टीयर, शयनयान श्रेणी तथा साधारण द्वितीय श्रेणी की व्यवस्था होगी। कोविड-19 से संबंधित आचरण विधि के कारण, ट्रेन सं. 05669/05670 गुवाहाटी-डिब्रूगढ़ टाउन-गुवाहाटी स्पेशल डिब्रूगढ़ में संक्षिप्त यात्रा समाप्त करेगी तथा डिब्रूगढ़ से संक्षिप्त यात्रा शुरू करेगी तथा यह ट्रेन 23 अप्रैल से अगली सूचना तक डिब्रूगढ़ तथा डिब्रूगढ़ टाउन के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद




