नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हैदराबाद के साइबराबाद पुलिस स्टेशन में बीते 23 दिनों में गुमशुदगी के 14 से अधिक मामले दर्ज हुए हैं जो कि काफी हैरान करने वाले हैं। गुमशुदगी के यह मामले 17 अप्रैल 2024 से 10 मई 2024 के बीच के हैं। दरअसल हैदराबाद के इस पुलिस स्टेशन में जो मामले दर्ज हुए हैं, उनमे अधिकतर मामले लोगों की पत्नियां के लापता होने की है। साथ में ही अन्य लोगो के भी लापता होने के मामले दर्ज हुए हैं। मगर हैरान करने की बात यह है कि हैदराबाद की साइबराबाद पुलिस स्टेशन में ही इस तरह के मामले ज्यादातर दर्ज हुए हैं।
गुमशुदगी के दर्ज मामलों में से एक मामला इस तरह का
हैदराबाद के साइबराबाद पुलिस स्टेशन में दर्ज कुछ मामले इस प्रकार हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हैदराबाद के साइबराबाद पुलिस स्टेशन में कट्टा अंजनेयुलु राव नाम के एक व्यक्ति ने अपनी 27 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनकी पुलिस को दर्ज एफआईआर के अनुसार, उनकी बेटी को मलेशिया जाना था। जिसके लिए उनकी बेटी की 4 मई 2024 की रात के 11:50 बजे की फ्लाइट थी।
लेकिन फ्लाइट के डिले होने के कारण, उनकी बेटी ने उन्हें फ़ोन करके फ्लाइट के डिले होने की सूचना दी थी। कट्टा अंजनेयुलु राव ने पुलिस को शिकायत की है कि उनकी अपनी बेटी से सुबह 5 बजे तक बात हुई थी। उसके बाद उनकी बेटी का फ़ोन स्विच ऑफ हो जाता है। इसके बाद, उनकी बेटी न ही मलेशिया पहुंची और न ही उन्हें अपनी बेटी के बारे में कोई जानकारी मिल पाई।
जिसके बाद यह पुलिस स्टेशन लोगों के लापता होने की खबर को लेकर चर्चा में है
17 अप्रैल 2024 से 10 मई 2024 के बीच गुमशुदगी के 14 से अधिक मामले हैदराबाद के साइबराबाद पुलिस स्टेशन में दर्ज हुए हैं, उसमे एक मामला 18 अप्रैल 2024 का है। यहां तारकनागा प्रामाणिक नामक एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत साइबराबाद पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। तारकनागा प्रामाणिक ने पुलिस को दर्ज कराई एफआईआर में शिकायत में कहा कि उसकी पत्नी की उम्र 22 साल है। वह किसी व्यक्ति से फोन में बात कर रही थी। जिसको लेकर उसका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ। अगले दिन जब तारकनागा प्रामाणिक अपने ऑफिस से ड्यूटी करने के बाद घर वापस लौटता है तो उसकी पत्नी घर में नहीं होती है। जिसके बाद वह अपनी पत्नी को खूब ढूंढ़ता है, लेकिन उसे उसकी पत्नी कहीं नहीं मिलती है। जिसके बाद थक हारकर वह पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराता है। हैदराबाद के साइबराबाद पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी के कई मामले दर्ज हैं, जिसके बाद यह पुलिस स्टेशन लोगों के लापता होने की खबर को लेकर चर्चा में है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





