back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोहली के फैन ने तोडा सुरक्षा घेरा, मैदान में घुसकर कप्तान रोहित शर्मा के छुए पैर; वीडियो हो रहा वायरल

England v/s India: देश और विदेश दोनों जगह क्रिकेट को खूब पसंद किया जाता है। क्रिकेट के खिलाड़ियों को अधिकतर फैन भगवान की तरह मानते हैं।

हैदराबाद, रफ्तार डेस्क। देश और विदेश दोनों जगह क्रिकेट को खूब पसंद किया जाता है। क्रिकेट के खिलाड़ियों को अधिकतर फैन भगवान की तरह मानते हैं। अपने पसंदीदा खिलाडियों की एक झलक पाने के लिए फैन भारी भीड़ और सुरक्षा घेरे की परवाह किये बिना आगे बढ़ने से डरते नहीं हैं। ऐसी ही एक घटना, भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में चल रहे टेस्ट मैच के पहले दिन की है। यहां विराट कोहली की जर्सी पहने हुए एक फैन सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास पहुंच जाता है और उनके पैर छू लेता है। रोहित शर्मा फैन को कुछ नहीं कहते है और असहज नजर आते हैं। कुछ ही देर में सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचकर उस फैन को मैदान से बाहर ले गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

इस मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था

इस मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। भारत ने उन्हें 246 रन में समेट कर रख दिया था। रोहित शर्मा और यशस्वी जासवाल ने इंग्लैंड के 246 रन के जवाब में तेजी से शुरुआत करते हुए महज 6.3 ओवर यानी 39 गेंद में ही 50 रन पूरे कर लिए थे। रोहित शर्मा जब आउट हुए थे जब भारत का स्कोर 80 रन था। उन्हें जैक लीच ने आउट किया। रोहित ने 27 गेंद में 24 रन बनाए, इसमें उनके 3 चौके भी शामिल हैं। दूसरी तरफ यशस्वी जासवाल ने 47 गेंद में अपने 50 रन बनाये थे। यशस्वी पहले दिन का खेल खत्म होने पर 76 रन पर नाबाद रहे, इसमें उनके 9 चौके और 3 छक्के शामिल हैं।

भारत 246 रन के लक्ष्य को पूरा करने से अभी 127 रन पीछे है

भारत ने पहले दिन के मैच में 1 विकेट खोने के बाद कुल 23 ओवर में 119 रन बनाये हैं। भारत 246 रन के लक्ष्य को पूरा करने से अभी 127 रन पीछे है। भारत के पास अभी पूरे 9 विकेट बचे हैं। वहीं भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई है, जिसमे अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 3-3 बल्लेबाजों को आउट किया। जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने भी 2-2 बल्लेबाजों को आउट किया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 वर्ल्ड कप में फील्डिंग ने भी बदला मैच का रुख, ये हैं सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में जब दिग्गज खिलाड़ियों की चर्चा होती है, तो अक्सर नजरें रन बनाने वालों...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...