back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

AP SSC Result 2024: परीक्षार्थियों में परिणाम को लेकर उत्साह, इस लिंक से चेक करें मार्कशीट

जो छात्र-छात्राएं 8-30 मार्च तक आयोजित आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षाओं मार्कशीट देख सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को बोर्ड की वेबसाइट bse.ap.gov.in पर विजिट करअपने SSC रोल नंबर डालना होगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 का 6 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का इंतजार आज समाप्त हो गया है। आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए सेकेंड्री स्कूल सर्टिफिकेट यानी क्लास 10 के स्टूडेंट्स के लिए आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज यानी सोमवार, 22 अप्रैल 2024 को कर दी गई है।

आंध्र प्रदेश परीक्षा निदेशालय द्वारा रविवार, 21 अप्रैल को जारी विज्ञप्ति के अनुसार परीक्षाफल की घोषणा विद्यालय शिक्षा आयुक्त सुरेश कुमार (आइएएस) द्वारा सोमवार सुबह 11 बजे की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार की दसवीं की परीक्षाओं 86.69 फीसदी स्टूडेंट्स पास घोषित किए गए हैं।

जो परीक्षार्थी द्वारा 18 से 30 मार्च 2024 तक आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे वेबसाइट विजिट कर अपना परिणाम और प्राप्तांक देख सकेंगे।

ऐसे चैक करें रिजल्ट

रिजल्ट चैक करने के लिए स्टूडेंट्स को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, bse.ap.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स को AP SSC रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपने हॉल टिकट पर दिए गए अपने SSC रोल नंबर को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना परिणाम और मार्क्स स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी छात्र-छात्राओं सेव कर सकेंगे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Maharashtra Board Exams 2026: महाराष्ट्र की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखें घोषित, जानें पूरा शेड्यूल

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र बोर्ड (MSBSHSE) ने कक्षा 10वीं (SSC) और 12वीं (HSC) बोर्ड परीक्षा 2026 का टेंटेटिव शेड्यूल जारी कर दिया है।...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...