back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुसमुण्डा : खदान में बारूद से भरा टैंकर पलटा, लाखों रुपये के नुकसान की संभावना

कोरबा, 08 मई (हि.स.) । कुसमुण्डा खदान में फिर एक हादसा हुआ है, हालांकि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है, वही बारूद से भरे टैंकर के पलटने से कम्पनी को लाखों रुपये के नुकसान की संभावना जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 10:00 बजे कुसमुण्डा विकास नगर स्थित आईबीपी प्लांट से बारूद भरकर निकला ट्रक क्रमांक सीजी 12 एटी 2508 कुसमुण्डा खदान में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक का केबिन जिसमें चालक व परिचालक बैठते हैं वह यथावत रहा, वहीं पिछला हिस्सा जिसमें बारूद से भरा टैंक पलट गया। सबसे पहले जेक उठाने वाली तरल पदार्थ हाइड्रोलिक जमीन पर बहने लगी, वही केबिन और टैंकर से सम्पर्क में आने वाले सभी पार्ट्स व केबल टूट गए, हादसे के बाद से पलटे टैंकर को उठाने की कवायद जारी है। बताया जा रहा है कि टैंकर को उठाने से सारा बारूद बाहर निकल सकता है, जिससे आईबीपी कम्पनी को लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है। आपको बता दें आईबीपी प्लांट से आने वाली बारूद को खदान की जमीन में ड्रिल कर भरा जाता है,जिससे ब्लास्टिंग होती है और कोयले का उत्पादन सुगमता से होता है। बताते चलें कि कुछ माह पूर्व मानिकपुर खदान में भी कुछ इसी तरह का हादसा हुआ था, जिसमें पूरा ट्रक खाई में समा गया था और आज हुए हादसे में ट्रक से टैंकर ही उतर गया। नाम नहीं बताने की शर्त पर आईबीपी प्लांट के कर्मचारी बताते हैं कि इन ट्रकों का ठीक से मेंटेनेंस कार्य नहीं होता, जिससे इस तरह के हादसे हो रहे हैं। आईबीपी प्लांट के ट्रकों का इस तरह से माह दर माह खदानो में दुर्घटनाग्रस्त होना चिंताजनक है। इस पर जिम्मेदार प्रबन्धन को ध्यान देना होगा, जिससे जानमाल की सुरक्षा हो सके और आने वाले भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना न घटे। हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵