back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरबा : विरले ही दिखते हैं ऐसे अद्भुत दृश्य, प्रेम से काल भी बन जाता है दोस्त : जितेंद्र सारथी

कोरबा, 08 मार्च (हि.स.)। देश-विदेश के विभिन्न राज्य से आश्चर्यचकित करने वाली वीडियो सामने आते रहते हैं। ऐसा ही अदभुद और दिल को छू लेने वाला वीडियो छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में देखने को मिला। कोरबा जिले के स्नेक रेस्क्यू टीम लगातार जीवों के संरक्षण के लिए कार्य कर रही हैं। बारिश के दिनों में सर्प लगातार निकालते रहते हैं, जिनको रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ने का काम करती हैं जिससे सर्प के साथ इंसानो की जान बच जाती हैं। साथ ही पर्यावरण संतुलन बना रहता हैं। रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष जितेंद्र सारथी ने बताया कि हमारी टीम जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रही है। इसी कड़ी में जिले के अलग-अलग क्षेत्र से रेस्क्यू किए दो कोबरा प्रजाति को जंगल छोड़ने गए जिस पर उन्होंने यह सोच कर पानी रख लिया कि गर्मी होने के कारण प्यासा होगा जिसके लिए पानी बोतल लिया, जंगल में पहुंचने के बाद सर्प को निकाला गया तब वह बहुत गुस्से में था, जितेन्द्र सारथी ने अपने साथ रखे पानी के बोतल से कोबरा को पानी पिलाया जिसके बाद सर्प पानी पीने लगा साथ ही शांत हो गया। यह नज़ारा बहुत ही मनमोहक और अद्भुत था, जिसको देख जितेंद्र और उनकी टीम के सदस्य राजू बर्मन बहुत खुश हुए। जितेंद्र सारथी ने उस पल को अपने जीवन का सबसे अनमोल व न भूलने वाला पल बताया। ऐसे दृश्य देश विदेश में बहुत कम देखने को मिलता है। पिछले वर्ष भी एक वीडियो सामने आया था जहां एक किंग कोबरा जंगल से भटक कर शहरी क्षेत्रों में आ गया था, जिसको एक व्यक्ती पानी पिलाता दिखा। गर्मी होने के कारण हज़ारों जीव जन्तु मौत के आगोश में सो जाते हैं जिसके लिए जितेंद्र सारथी ने सभी लोगों से घर के आसपास किसी बर्तन में पानी रखने को कहा, ताकि किसी जीव-जंतु की प्यास से मौत न हो। हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Advertisementspot_img

Also Read:

83 साल के जितेंद्र के गिरने से चिंतित हुए फैंस, बेटे तुषार कपूर ने साझा किया स्वास्थ्य स्थिति का हाल

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । सोमवार, 10 नवंबर को मुंबई में जरीन खान की प्रेयर मीट में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र नजर आए।...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...