back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरबा : सभी अंत्योदय और बीपीएल परिवारों के सदस्यों का कोविड टीकाकरण करायेंगे राशन दुकान संचालक

कोरबा 10 मई (हि. स.)। कोरबा जिले में सभी अंत्योदय और बीपीएल परिवारों के 18 से 44 वर्ष तक के सदस्यों का कोरोना टीकाकरण कराने के लिए सरकारी राशन दुकानों के संचालकों की भी सक्रिय मदद ली जायेगी। दोनों वर्गों के परिवारों की पहचान और राशनकार्ड के आधार पर कोविड टीकाकरण के लिए कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने आज वर्चुअल समीक्षा बैठक में जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सभी शासकीय राशन दुकानों के संचालकों को 12 बजे तक दुकान से खाद्यान्न वितरण के बाद दोपहर एक बजे से टीकाकरण केंद्रों में पहुंचकर अंत्योदय और बीपीएल परिवारों के सदस्यों का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इसके साथ ही इन दोनों वर्गों के लोगों को टीकाकरण केंद्रों तक लाने के लिए जागरूकता अभियान भी गांव-गांव में चलाने के लिए कहा। वर्चुअल समीक्षा बैठक के दौरान जिला पंचायत के सीईओ कुंदन कुमार, नगर निगम आयुक्त .जयवर्धन, अपर कलेक्टर श्रीमती प्रियंका महोबिया, सीएमएचओ डॅा. बी.बी.बोडे सहित सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी भी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Advertisementspot_img

Also Read:

रिद्धिमा पाठक ने BPL से हटाए जाने की खबर पर तोड़ी चुप्‍पी, बताया क्‍या है असली सच?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) 2025-26 के दौरान हाल ही में एक नया विवाद उभरकर सामने आया है। सोशल...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026: DC vs LSG क्लैश से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi Capitals और Lucknow Super Giants...

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵