back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरबा: प्रधानमंत्री की कलेक्टरों से हुई बातचीत पूरी तरह सकारात्मक:किरण कौशल

कोरबा ,20 मई (हि स)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए छत्तीसगढ़ के पांच जिले के कलेक्टरों सहित देश के 60 जिलों के कलेक्टरों से वर्चुअल माध्यम से चर्चा की। इस चर्चा में कोरबा कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल, बिलासपुर कलेक्टर डॉ सारांश मित्तल, रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह, जांजगीर चांपा कलेक्टर यशवंत कुमार, बलौदा बाजार कलेक्टर सुनील कुमार जैन भी शामिल हुए। इस वर्चुअल बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। ग्रामीण इलाकों को संक्रमण से बचाने के हों प्रयास- प्रधानमंत्री से हुई वीडियो कान्फ्रेसिंग के बाद जिला कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की कलेक्टरों से हुई बातचीत पूरी तरह सकारात्मक रही। प्रधानमंत्री ने जिलो में जारी कोरोना रोकथाम और उन्मूलन के सम्बंध में विस्तार से चर्चा करते हुए सभी को कोरोना उन्मूलन के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए है। श्री मोदी ने विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों पर फोकस करते हुए कहा कि जो गांव अब भी संक्रमण से मुक्त है वहां कोरोना का फैलाव ना हो साथ ही वे क्षेत्र जहां बड़ी संख्या में मरीजो की पहचान हुई है, उन्हें कंटेनमेंट घोषित करते हुए राहत कार्यो में तेजी लाई जाए। निगरानी दलों की सहायता से निरन्तर लक्षणात्मक मरीजों की खोज जारी- श्रीमती कौशल ने बताया कि मरीजो की पहचान के लिए सभी जनपद के ग्राम पंचायतों में एक्टिंग सर्विलांस टीम और निगरानी दल का गठन किया गया है। इनकी मदद से लगभग सभी घरों और परिवारजनों के दो से तीन बार गहन सर्वे का काम पूरा किया जा चुका है। एहतियातन दवाइयों का वितरण कराया जा चुका है। विगत एक पखवाड़े के भीतर ही करीब 25 हजार दवा किट का वितरण कार्य पूरा कराया गया है । दुकानदार और स्टाफ का अभियान चलाकर किया जाएगा कोरोना जांच- कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने बताया कि चूंकि कोरबा एक औद्योगिक जिला है अतः उद्योगों में नियोजित कार्मिकों के अधिकाधिक कोरोना टेस्ट के निर्देश महाप्रबंधकों को दिए गए थे। यहां भी निरन्तर जांच और दवाई वितरण का सकारात्मक परिणाम देखने को मिला है। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने बताया कि नगरीय निकायों में पूरी सावधानी व सुरक्षा के साथ दुकानों के नियत वक्त तक संचालन की अनुमति प्रदान की गई है। कोरबा नगर निगम को ऑड-ईवन फार्मूला के तहत बाजारों को खोलने के निर्देश दिए है साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी इस व्यवस्था का अवलोकन कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵