कोरबा, 21 जून (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर थाना बालको नगर के थाना प्रभारी राकेश मिश्रा समेत समस्त स्टाफ स उ नि नरेंद्र सिंह परिहार, गणेश महिलांगे, नीलम केरकेट्टा, प्र.आ.कुलदीप तिवारी, राजेश यादव, अजय सिंह ,मनोज तिवारी, वीरेंद्र भगत, आर अनिल कर्ष, शत्रुघ्न बंजारे तथा बाकी अपने-अपने घर व थाना परिसर में योगासन की विभिन्न्न मुद्राएं की । जैसा कि आप जानते है कि देश में जारी कोरोना संकट के बीच सोमवार को 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर पूरे विश्व भर योग अपनाओ, ज़िन्दगी बेहतर बनाओ की पर सभी लोगों द्वारा योगासन किया जाता है । इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘योग फॉर वेलनेस’ है। इस अवसर पर बालको थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने कोरोना महामारी का जिक्र करते कहा कि ‘जब कोरोना के अदृष्य वायरस ने दुनिया में दस्तक दी थी, तब कोई भी देश, साधनों से, सामर्थ्य से और मानसिक अवस्था से, इसके लिए तैयार नहीं था। हम सभी ने देखा है कि ऐसे कठिन समय में, योग आत्मबल का एक बड़ा माध्यम बना।’ जिससे लोगों को कोरोना से लड़ने और जल्दी स्वस्थ होने में काफी मदद मिली है । हमे अपनज दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करना है । जिससे सभी लोग स्वस्थ और निरोग रहे। हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵




