back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरबा:होम आईसोलेटेड मरीजों को दवाई की उपलब्धता की होगी निगरानी

होम आईसोलेशन माॅनिटरिंग सेल का किया गया गठन कोरबा ,23 अप्रैल ( हि स)।होम आईसोलेशन में रहकर अपना ईलाज करा रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने और मरीजों के नियमित निगरानी के उद्देश्य से होम आईसोलेशन माॅनिटरिंग सेल का गठन किया गया है। जिला स्तर पर सभी होम आईसोलेटेड मरीजों की सतत निगरानी के लिए सभी विकासखण्डों के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। होम आईसोलेशन माॅनिटरिंग सेल द्वारा होम आईसोलेटेड मरीजों को दवाई की उपलब्धता, आक्सीमीटर, थर्मामीटर की व्यवस्था तथा डाॅक्टरों द्वारा मरीजों का नियमित फाॅलोअप आदि की सतत् निगरानी की जाएगी। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए होम आईसोलेटेड मरीजों के उचित ईलाज और उनको मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए माॅनिटरिंग सेल का गठन किया गया है। जिला स्तरीय होम आईसोलेशन एंव माॅनिटरिंग सेल के नोडल अधिकारी ने बताया कि होम आईसोलेटेड मरीजों के निगरानी के लिए सभी विकासखण्ड में हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस चैबीसो घंटे चलने वाले सक्रिय कंट्रोल रूम मे चिकित्सा अधिकारी के साथ नर्सिंग स्टाफ एवं पैरामेडिकल स्टाफ की भी ड्यूटी लगाई गई है। होम आईसोलेशन की सम्पूर्ण अवधि के दौरान जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियुक्त स्वास्थ्यकर्मी प्रतिदिन होम आईसोलेटेड मरीज के अटेंडेंट से फोन के माध्यम से सम्पर्क में रहते हैं। होम आईसोलेटेड मरीज मे सांस लेने मे कठिनाई, सीने मे दर्द, होठ या चेहरे का नीला पड़ना, जैसे गंभीर लक्षण विकसित होने पर मरीज के अटेंडंेट या परिजन कंट्रोल रूम मे दूरभाष के माध्यम से सूचना दे रहे हैं। गंभीर मरीज की सूचना कंट्रोल रूम मे प्राप्त होने पर रैपिड एक्शन टीम द्वारा मरीज को कोविड केयर सेंटर या डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में भर्ती करने की कार्रवाई भी की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵