back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरबा:जिले के दर्जनों स्थानों, कार्यालयों को किया गया सेनेटाईज

कोरबा 6 अप्रैल (हि स )। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करते हुए नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आज भी विभिन्न आवासीय क्षेत्रों, शासकीय कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों में सेनेटाईजेशन का कार्य किया गया। निगम के स्वच्छता विभाग के अमले ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर इन सभी स्थानों को सेनेटाईज कराया। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के मार्गदर्शन में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने की दिशा में प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं महापौर राजकिशोर प्रसाद के मार्गदर्शन एवं आयुक्त श्रीएस.जयवर्धन के दिशा निर्देशन में निगम द्वारा इस दिशा में किए जा रहे अन्य कार्यो के साथ-साथ शासकीय कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों, अस्पतालों, आवासीय क्षेत्रों आदि में सेनेटाईजेशन का कार्य कराया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शिवाजीनगर, एम.पी.नगर, रविशंकर शुक्ल नगर, नगर निगम कालोनी, नया बस स्टैण्ड, प्रेस काम्पलेक्स, कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, विभिन्न अस्पतालों, जनपद कार्यालय, नगर निगम कार्यालय साकेत, विभिन्न सुलभ शौचालय सहित अन्य शासकीय कार्यालयों को सेनेटाईज किया गया। हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵