कोरबा 27 मई (हि.स.) । थाना कुसमुण्डा क्षेत्रांतर्गत डीजल चोरों पर आज कार्यवाही की गई है। जिसमे पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा-41(1-4) जाफौ/379 भादवि के तहत कार्यवाही की है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा अभिषेक मीणा द्वारा क्षेत्र में डीजल, कोयला, कबाड़ चोरो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक खोमनलाल सिन्हा के मार्गदर्शन पर डीजल चोरो के विरूद्ध कार्यवाही करने मुखबिर लगाया गया जो दिनांक 26/05/2021 को सूचना मिली कि ग्राम खोडरी मरघटिया तालाब तरफ कुसमुण्डा एसईसीएल खदान से कुछ लोग डीजल चोरी कर ले जा रहे है, कि इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी कुसमुण्डा निरीक्षक सनत सोनवानी के नेतृत्व में कुसमुण्डा पुलिस टीम के द्वारा खोडरी मरघटिया तालाब के पास कुछ लोग दिखे जहां घेराबंदी कर 2 लोगों को पकड़े। उनका नाम पता पूछने पर संतोष यादव पिता छतराम यादव उम्र 45वर्ष निवासी भिलाईबाजार चौकी हरदीबाजार थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा व अशोक दास महंत पिता बैठमाल महंत उम्र 34वर्ष निवासी ग्राम केसला चौकी हरदीबाजार थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा का होना बताये। जिनके कब्जे से 2 जरीकेन में भरा लगभग 35-35 लीटर डीजल कुल 70 लीटर व 1 नीले रंग का प्लास्टिक पाईप को जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। पुलिस द्वारा लगातार डीजल चोरों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सनत सोनवानी, सउनि रफीक खान, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, आरक्षक महेन्द्र चंद्रा, संजय बर्मन, सुनील जोशी, संजय तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। गिरफ्तार आरोपी- 01. संतोष यादव पिताा छतराम यादव उम्र 45वर्ष साकिन भिलाईबाजार चौकी हरदीबाजार थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा (छ.ग.) 02. अशोक दास महंत पिता बैठमाल महंत उम्र अवर्ष साकिन ग्राम केसला चौकी हरदीबाजार थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा (छ.ग.)। हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी




