back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोंडागांव : संतराम नेताम ने संत मित्र अभियान दल को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

कोंडागांव 28 फरवरी (हि.स.)। केशकाल विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सन्तराम नेताम ने दिनांक 28 फरवरी 2021 को विधायक कार्यालय केशकाल में संत मित्र अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभियान के तहत कांग्रेसी कार्यकर्ता संत मित्र के रूप में करीब 10000 दल गांव गांव तथा घर घर जाकर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी करीब 20 योजनाओं के सम्बंध में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करेंगे। इसी उद्देश्य के साथ आज विधायक कार्यालय केशकाल में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पोस्टर का अनावरण करते हुए संत मित्र अभियान के तहत संत मित्र युवक दल को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। विधायक घर चलो यात्रा व चलित विधायक कार्यालय के माध्यम से जनता से हुए रूबारू केशकाल विधायक संतराम नेताम द्वारा इन दिनों जनता से रूबरू होने के लिए व शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से अनेक प्रकार की अनूठी पहल की जा रही है जिसके चलते विधायक इन दिनों प्रदेश भर में सुर्खियां बटोर रहे हैं। विगत दिनों बडेराजपुर ब्लॉक के ग्राम कोंगेरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायक संतराम नेताम की चलित विधायक कार्यालय का शुभारंभ किया था, जिसमे बाजारों में चलित कार्यालय लगाकर जनता की समस्याएं सुनी जा रही थी। इसके पश्चात विधायक ने घर चलो यात्रा का शुभारंभ किया था जिसके माध्यम से विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के लगभग 15-20 गांव में घर घर जाकर लोगो से मुलाकात कर उनका हाल जाना तथा जनसमस्याओं को सुना। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव गुप्ता

Advertisementspot_img

Also Read:

National Flag Day: राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के तीन रंगों के क्‍या है मतलब? जानें अशोक चक्र की 24 तीलियों का अर्थ

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारत का राष्ट्रीय ध्वज, जिसे हम तिरंगे के नाम से जानते हैं, हमारे गौरव, सम्मान और एकता का...
spot_img

Latest Stories

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...