back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोंडागांव : पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम ने निर्माणाधीन राजीव भवन में किया श्रमदान

कोंडागांव, 12 मई (हि.स.)। कोंडागांव जिला कांग्रेस भवन "राजीव भवन" निर्माणाधीन है, जिसके प्रथम तल की ढलाई बुधवार को किया गया। कार्य शुरू होने से पहले सभी का कोरोना जांच किया गया। निर्माणाधीन भवन की ढलाई के मौके पर पीसीसी प्रमुख व विधायक कोंडागांव स्वयं काम करते नजर आए। स्थानीय कांग्रेसजनों के साथ मोहन मरकाम ने स्वयं फावड़ा बेलचा पकड़ा और राजीव भवन में श्रमदान किया। प्रदेश के 22 जिलों में राजीव भवन का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें कोंडागांव राजीव भवन की प्रथमतल ढलाई बुधवार को पूर्ण हुई। मोहन मरकाम द्वारा किया गया श्रमदान पहली दफे नही है, इससे पहले भी कई गांवों के निर्माणाधीन सड़क, तालाब गहरीकरण निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान अपना श्रमदान करते नजर आ चुके हैं। इसी दौरान फोन के माध्यम से ज्ञात हुआ कि कोंडागॉव विधानसभा के पूर्व विधायक सुखलाल मण्डावी के निधन की खबर आते ही तत्काल शामपुर के लिए रवाना हुए वापसी के बाद निर्माणाधीन राजीव भवन पहुंच मौजूद कांग्रेसजनों की उपस्थिति में पूर्व विधायक स्वर्गीय सुखलाल मण्डावी को श्रद्धांजलि दिया। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव गुप्ता

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵