back to top
31.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोंडागांव : मधुर गुड़ योजनातर्गत अनियमितता व गुणवत्ता जांच विषयक सौंपा ज्ञापन

कोंडागांव, 10 जून (हि.स.)। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी के नेतृत्व में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंप मधुर गुड़ योजनान्तर्गत वितरित किए जा रहे गुड़ के स्वास्थ्य व गुणवत्ता की दृष्टि से अमानक होने की शिकायत करते जांच विषयक मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से स्पष्ट करते कहा गया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मधुर गुड़ योजनान्तर्गत राशन कार्ड धारियों को जो गुड़ प्रदान किया जा रहा है वह स्तरहीन है। जिसके उपयोग से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का खतरा बना रहता है। इस संबंध में उक्त खाद्य पदार्थ के नमूने एकत्रित कर विभिन्न मानकों की कसौटी पर जांच व अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध उचित कार्रवाई का निवेदन किया गया। ज्ञात हो कि बीते दिनों कोंडागांव जिले के ग्राम माकड़ी, बेन्दरी सहित अन्य गांवो के दौरे पर निकली भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी से ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए गुड़ का सेम्पल दिखाते बताया था कि जिस गुड़ को जानवर भी नहीं खा रहे हमें ऐसा गुड़ वितरित किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि चाय में भी डाल कर उपयोग नहीं कर सकते क्योंकि बदबू के साथ कसाहट भी है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव गुप्ता

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵