back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोण्डागांव : जिले के वनांचलों में मोबाइल कनेक्टीविटी बढ़ाने 29 स्थानों पर टाॅवर लगाने हुई चर्चा

कोण्डागांव, 17 मार्च (हि.स.)। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा बुधवार को जिले के वनांचलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टीविटी बढ़ाने के उद्देश्य से टेलीकाॅम कम्पनी जिओ के प्रतिनिधियों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पहाड़ियों एवं पहुंचविहीन संवेदनशील क्षेत्रों को प्राथमिकता में रखते हुए ऐसे क्षेत्रों में टेलीफोनिक संचार के माध्यमों में विस्तार हेतु टेलीकाॅम कम्पनी जिओ के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया। जिस पर कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि खलारी, हात्मा, बस्तरबुडरा, कोंगेरा, कुमुड, हीरापुर, छिनारी, तमरावण्ड, मिरमिण्डा, एरला, अनतपुर में टाॅवर स्थापना एवं आधारभूत संरचना के निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। इन संरचनाओं की स्थापना का कार्य 50 दिवसों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके पश्चात् इन क्षेत्रों में मोबाईल की बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी साथ ही उन्होंने बताया कि कीलम, चैड़ंग, उमरगांव, चिखलपुटी, डोंगरीगुड़ा, करंजी, दादरगढ़, सिंगनपुर, बेड़मा, सिधावण्ड, केशकाल, मोहपाल, बड़े अमरावती, जैतपुरी में अधोसंरचना निर्माण हेतु स्थान का चयन किया जा रहा है। स्थल चयन उपरांत जल्द से जल्द इनके निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जावेगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व में कलेक्टर द्वारा लिये गये समस्त जनदर्शन एवं वनांचलों में लिये गये जनचौपालों में समय-समय पर मोबाईल टाॅवर स्थापना एवं इंटरनेट सुविधाओं के विस्तार की मांग की जाती रही है। जिसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने सभी ग्रामों तक इंटरनेट एवं मोबाईल सुविधाओं के विस्तार हेतु टाॅवर स्थापना एवं अधोसंरचना विकास के लिए रूपरेखा तैयार की है ताकि प्रत्येक व्यक्ति तक आधुनिक जमाने की मूलभूत सुविधाओं में शामिल इंटरनेट एवं मोबाइल कनेक्शन की पहुंच बनाई जा सके। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव गुप्ता

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵