back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कटघोरा: पिकनिक मनाने गए दो सगे भाइयों की केंदई में डूबने से मौत

कोरबा, 20 मई (हि.स.)। पिकनिक मनाने केंदई गए चार लोगों में से दो की जलप्रपात में डूबकर मौत हो गई। दोनों सगे भाई थे, इनमें एक विवाहित था जबकि दूसरा मृतक का छोटा भाई था। वे कटघोरा नया बस स्टैंड के पास निवासरत थे। गुरुवार को पीयूष और आयुष गोयल पत्नी और बहन के साथ केंदई जलप्रपात पिकनिक मनाने गए थे। जलप्रपात में पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीयूष गोयल और आयुष गोयल दोनों भाई नहाने के लिए पानी मे उतरे थे। सेल्फी लेने के दौरान पीयूष गोयल का पैर फिसल गया और पानी में गिर गया, बड़े भाई को पानी में गिरते देख छोटा भाई आयुष गोयल भी बड़े भाई को बचाने पानी में कूदा, लेकिन दोनों डूबने लगे। तभी पीयूष की पत्नी राशि बंसल जिसे तैरना आता था दोनों को बचाने वो भी पानी में कूद जद्दोजहद करने लगी लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। बदहवास बहन रिया गोयल और पत्नी राशि बंसल ने इसकी सूचना आसपास के लोगो को दी। वही हादसे की सूचना पाकर डायल 112 के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर मोरगा चौकी व बांगो थाने के पुलिस अधिकारी शव को कटघोरा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो-दो नौजवान सगे भाइयों की मौत से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। कुछ दिनों पूर्व हुई थी बड़े भाई की शादी. लंदन जाने की थी तैयारी मृतक पीयूष गोयल दुबई में सॉफ्टवेयर इंजीनिअर था और वह कुछ दिनों पूर्व शादी के लिए कटघोरा आया हुआ था। अप्रैल माह में पीयूष का विवाह भिलाई में हुआ था। शादी होने के बाद पीयूष गोयल लंदन में शिफ्ट होने की तैयारी में था, लेकिन लॉकडाउन होने की वजह से वह नहीं जा पाया था। जानकारी अनुसार वह आज अपने छोटे भाई आयुष गोयल, बहन रिया गोयल व पत्नी राशि बंसल के साथ केंदई पिकनिक मनाने गया हुआ था, जहां दर्दनाक हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई। हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Advertisementspot_img

Also Read:

बच्चों संग बिताएं मजेदार पिकनिक का दिन, मथुरा के ‘जवाहर बाग’ में मौजूद है कई खास सुविधाएं

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा का मशहूर जवाहर बाग आज एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट के रूप में...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵