back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांकेर : पंचायत के अधिकारों का संरक्षण और शक्तिशाली बनाने में सहयोग करें : जीआर.चुरेन्द्र

जिले के सभी सरकारी कार्यालयों के परिसरों में वृक्षारोपण करने के निर्देश कांकेर, 20 जून (हि.स.)। बस्तर संभागायुक्त जीआर. चुरेन्द्र ने रविवार को पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिले के अधिकारियों की जिला पंचायत के सभाकक्ष में बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम सभा को मजबूत करने, ग्राम विकास एवं न्याय समिति का गठनकर सरकार की योजनाओं को सुचारू रूप से क्रियान्वयन करने के साथ ग्रामपंचायतों को स्वायत स्वरूप प्रदान करने के निर्देश दिये। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि नई सोच के साथ पंचायत के अधिकारों कासंरक्षण और शक्तिशाली बनाने के लिए जनप्रतिधियों का सहयोग करें। उन्होने जिलेके सभी सरकारी कार्यालयों के परिसरों में वृक्षारोपण कराना सुनिश्चित करने कहा है। उन्होने राजस्व प्रशासन को पूर्ण रूप से सुव्यवस्थित एवं त्रुटीहीन बनाकर कम्प्यूटर में एन्ट्री कर राजस्व अभिलेख का अद्यतन जानकारी रखने के लिए निर्देशित करते हुए उन्होंने पटवारियों परनियंत्रण की व्यवस्था बनाने के लिए ग्राम पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देकर दायित्व का निर्वहन गंभीरता से करने कहा। शासकीय भूमि का सर्वेक्षण कर चिन्हांकित करने और भविष्य की विकास योजनाओं के लिए आरक्षित रखने के निर्देश दिये। अवैध कटाई एवं अवैध माईनिंग उत्खनन को रोकने के लिए ग्रामसमिति के माध्यम से व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी कमिश्नर द्वारा दिये गये। बस्तर संभागायुक्त चुरेन्द्र ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत विशेष प्राथमिकता के कार्यों जैसे-डबरी, तालाब का पानी भरने नाली का निर्माण करने लोक प्रयोजन के स्थलों से कब्जा हटाकर उसका समग्र विकास, लोगों को आर्थिक समृद्धि के लिए विशेष पहल कर शासकीय निजी एवं पड़त भूमि अथवा भर्री-भाटा वाली भूमि एवं वनाधिकार पट्टे, व्यक्तिगत पट्टा एवं सामुदायिक वन संसाधन पट्टों की भूमि का चिन्हांकन एवं सूचीकरण कर विकास कार्यों को बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में कांकेर जिले के जिला पंचायतके मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौज, वनमण्डाधिकारी कांकेर अरविंद पीएम, अपर कलेक्टर एस.पी. वैद्य, उपायुक्त आदिवासी विकास माखनसिंह ध्रुव,एसडीएम, तहसीलदार सहित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵