back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांकेर : बैंक सखी कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य कर गांव में दे रही बैंकिग सुविधायें

एक माह में दो करोड़ 24 लाख रुपये का किया गया भुगतान कांकेर 11 मई (हि.स.) । कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के कारण लोग ऐतिहात बरत रहें है, जिसके फलस्वरूप लोग अपने घरों से भी नहीं निकल पा रहे है, ऐसे मुश्किल हालात में छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की बिहान योजना के अन्तर्गत कार्यरत बैंक सखियों के द्वारा कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुये गांव में बैंकिंग सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं तथा जरूरतमंद लोगों के घरों तक पहुंच कर उनके खातों में पैसो का भुगतान किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को सहुलियत मिल रही है। जिला पंचायत के सीईओ डाॅ. संजय कन्नौजे ने बताया कि कांकेर जिले के सभी सात विकासखण्डों में 113 बैंक सखी कार्यरत है, जिनके द्वारा गांव में ही मनरेगा का मजदूरी भुगतान, राष्ट्रीय पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, जनधन खातो का भुगतान एवं स्व सहायता समूहों का मानदेय, तेन्दूपत्ता का बोनस, आंगनबाड़ी सहायिका, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायकों का मानदेय का भुगतान किया जा रहा हैै, साथ ही आपसी लेन-देन का कार्य कर बैकिंग सुविधा देने का काम कर रही है। जिले के इन बैंक सखियों के द्वारा इस वर्ष कन्टेमेन्ट जोन अवधि 10 अप्रैल से 10 मई तक दो करोड़ 24 लाख रुपये का भुगतान किया गया है, जिसमें मनरेगा मजदूरी 68 लाख़ 95 हजार रुपये तथा पेंशन राशि (वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन सामाजिक सुरक्षा पेंशन) का 10 लाख 12 हजार रुपये तथा आपसी लेन-देन का एक करोड़ 35 लाख रुपये का ट्रान्सजेक्शन किया गया है। नरहरपुर विकासखण्ड के 16 बैंक सखियों के द्वारा 68 लाख रुपये, चारामा के 22 बैंक सखियों द्वारा 23 लाख रुपये, कांकेर विकासखण्ड के 17 बैंक सखियों द्वारा 31 लाख रुपये, भानुप्रतापपुर के 12 बैंक सखियों द्वारा 29 लाख रुपये, दुर्गूकोंदल के 14 बैंक सखियों के द्वारा 26 लाख रुपये, अंतागढ़ विकासखण्ड के 15 बैंक सखियों द्वारा 28 लाख रुपये और कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के 17 बैंक सखियों के द्वारा 22 लाख रुपये का भुगतान किया जाकर लोगों को बैंकिंग सुविधा प्रदान की गई है। डाॅ. संजय कन्नौजे ने बताया कि कांकेर विकासखण्ड के कोकानपुर की बैंक सखी प्रज्ञा यादव द्वारा महीने में 20 लाख रुपये का मनरेगा एवं पेंशन सहित अन्य आपसी लेन-देन किया जा रहा है, जिससे कोकानपुर व उसके आसपास के गांव वालो को बैंकिग सुविधा गांव व घर में ही प्राप्त हो रहा है, इसके अलावा वेे द्वारा आॅनलाईन नक्शा-खसरा ऑनबोर्ड कार्य भी कर रही है, जिससे गांव वाले बहुत खुश है। इसी प्रकार अन्तागढ़ के नवागांव में बम्लेश्वरी पटेल, दुर्गूकोंदल के सुरूंगदोह में सतिला राना, कोयलीबेड़ा के संजू साहू, नरहरपुर के झलियामारी में पिंकी टेकाम, भानुप्रातपपुर के कुल्हाड़कट्टा में अश्वनी शिवहरे, चारामा के डोढकावाही में पार्वती पटेल द्वारा बैंक सखी का कार्य किया जा रहा है। उनके द्वारा कोरोना वारियर्स की तरह कार्य कर गांव मे ही मनरेगा, समस्त प्रकार के पेंशन, तेन्दूपत्ता के बोनस वं आपसी लेन-देन का कार्य कर बैंक सुविधा प्रदान किया जा रहा है। इसके लिये उन्हें जिला पंचायत से लेपटाॅप, मोबाईल, प्रिन्टर, स्वाइप मशीन इत्यादि प्रदान किये गये हैं तथा महीने में इन्हे एक वर्ष तक 2500 रुपये प्रतिमाह मानदेय भी प्रदान किया जा रहा है। इस प्रकार कांकेर जिले में बैंक सखियों द्वारा कोरोना वारियर्स की तरह कार्य करते हुए गांव वालो को बैंकिग सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे गांव वाले विशेषकर वृद्धापेंशन, सामाजिक सुरक्षा व विधवा पेंशन एवं मनरेगा के मजदूरों को बैंक आने-जाने में अनावश्यक परेशनी नहीं हो रहा है, साथ ही इन बैंक सखियों के आर्थिक व सामाजिक स्थिति में पहले से ज्यादा सृदृढ़ हुई है। हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...