back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धनबाद में हड़ताली व्यापारियों से मिलीं झरिया विधायक, जल्द समाधान का दिया आश्वासन

झारखंड सरकार द्वारा कृषि बाजार शुल्क में दो फीसदी की बढ़ोतरी के बाद पूरे राज्य के व्यापारी इसके विरोध में 15 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। आज दूसरे दिन भी धनबाद के व्यापारी हड़ताल पर हैं।

धनबाद, एजेंसी । झारखंड सरकार द्वारा कृषि बाजार शुल्क में दो फीसदी की बढ़ोतरी के बाद पूरे राज्य के व्यापारी इसके विरोध में 15 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। आज दूसरे दिन भी धनबाद के गल्ला व थोक व्यापारी हड़ताल पर हैं। व्यापारियों के विरोध को समझने के लिए झरिया से कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह व्यापारियों के बीच पहुंची।

विधेयक को लेकर जो भी गलतफहमियां सरकार और व्यापारियों के बीच उत्पन्न हुई है

धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित कृषि बाजार में धरना दे रहे व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी मांगों को समझने के बाद पूर्णिमा ने आश्वस्त किया कि वह खुद विधानसभा सत्र शुरू होने से पूर्व इस संदर्भ में राज्य के कृषि मंत्री से मुलाकात करेंगी। साथ ही व्यापारियों की बातों को उनके पास रखेंगी और इस विधेयक को लेकर जो भी गलतफहमियां सरकार और व्यापारियों के बीच उत्पन्न हुई है उसे दूर करने का प्रयास करेंगी।

प्रतिनिधिमंडल को कृषि मंत्री के साथ बैठक कराकर

उन्होंने इस संदर्भ में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल को कृषि मंत्री के साथ बैठक कराकर इसपर निष्कर्ष निकालने की बात कही। इस दौरान व्यापारियों ने कहा है कि इस विधेयक से न तो व्यापारी, न जनता, न ही किसान और न ही सरकार किसी को फायदा पहुंचता नहीं दिख रहा है। इसलिए उन्होंने इस विधेयक को तत्काल वापस लेने की मांग की।

Advertisementspot_img

Also Read:

झारखंड में 250 किलो का मिला जिंदा मिसाइल बम, इलाके में मचा हड़कंप; पुलिस-प्रशासन हुई अलर्ट, जानिए किस देश से है कनेक्शन?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झारखंड के जमशेदपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां सुवर्णरेखा नदी के किनारे बालू की खुदाई के दौरान...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में शानदार उछाल, Sensex 428 अंक चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर...

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵