back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जांजगीर/रायपुर : आरक्षक पुष्पराज सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत

जांजगीर/रायपुर, 14 मई (हि.स.)। जिला जांजगीर चांपा के शक्ति थाने में पदस्थ आरक्षक पुष्पराज सिंह, की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत के बाद परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। परिवार के सदस्य इसे योजनाबद्ध ढंग से की गई हत्या बता रहे हैं ।पुलिस विभाग ने इस मामले में चुप्पी साध ली है ।मृतक पुष्कराज ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए विभाग के उच्चाधिकारियों से जान का खतरा होना बताया था । प्राप्त जानकारी के अनुसार जांजगीर निवासी आरक्षक पुष्पराज सिंह ,उम्र लगभग 30 वर्ष, की बुधवार दोपहर करंट लगने से मौत हो गई। इसी दिन जांजगीर में तेज आंधी तूफान आया था और बिजली की तार के चपेट में आरक्षक आ गए थे ।उल्लेखनीय है कि पुष्पराज सिंह काफी चर्चा में रहे हैं, उन्होंने पिछले वर्ष नवंबर में अपने एक साल का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान देने की घोषणा की थी। वे प्रदेश में एक वर्ष पहले हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों के आंदोलन में काफी सक्रिय थे, जिसके बाद वे विभागीय के उच्चाधिकारियों के निशाने पर रहे और उन पर कई बार निलंबन की कार्रवाई भी हुई। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरक्षक की मौत पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में विभागीय अधिकारी कुछ भी टिप्पणी करने से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहना संभव हो पाएगा। हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵