back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जगदलपुर : बस्तर के शिव धामों में महाशिवरात्रि पर लगेगा शिव भक्तों का मेला

जगदलपुर, 10 मार्च (हि.स.)। बस्तर जिले के शिवधामों में महाशिवरात्रि की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। स्थानीय समितियों ने मेला की पूरी तैयारी कर ली है। महाशिवरात्रि के अवसर पर 11 फरवरी को बस्तर जिले के शिव धामों में शिव भक्तों का मेला लगेगा। बस्तर में महादेव के प्रति लोगों में अगाध श्रद्धा है। झाड़ेश्वर महादेव देवड़ा, चित्रकोट, छिंदगांव, चपका, गुप्तेश्वर, कोटमसर गुफा, गुमलवाड़ा और चिंगीतरई में महाशिवरात्रि पर मेला लगेगा। देवड़ा में तीन दिनों का मेला लगता है। यहां अखंड जाप के साथ भोलेनाथ का महाअभिषेक किया जाएगा। लिंगेश्वरी मंदिर के पुजारी अर्जुन ठाकुर ने बताया कि डेढ़ वर्ष पहले खुदाई में शिवलिंग मिला था, तब से यहां महाशिवरात्रि का आयोजन हो रहा है। उल्लेखनीय है कि कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित कोटमसर गुफा में कई प्राकृतिक शिवलिंग हैं। उद्यान विभाग जनरेटर लगाकर गुफा में प्रकाश की व्यवस्था करता रहा है। लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए महाशिवरात्रि के दिन कोटमसर गुफा में प्रवेश नि:शुल्क रहता है। माचकोट वन परिक्षेत्र अंर्तगत गुमलवाड़ा की गुफा के मेले की तैयारी में ग्राम बिलोरी, कावापाल और गुमलवाड़ा के लोग जुटे हैं। चित्रकोट जलप्रपात से पांच सौ मीटर दूर जलहरी युक्त शिवलिंग है। पुरातत्व विभाग के अनुसार शिवलिंग 11वीं शताब्दी का है, जिसे छिंदक नागवंशीय राजाओं ने बनवाया था। शिवलिंग आठ फीट लंबा, सात फीट चौड़ा और करीब पांच फीट ऊंचा है, इस शिव मंदिर में चार दिनों का मेला लगता है। छत्तीसगढ़ -ओडिशा की सीमा पर देवड़ा जंगल में झाडेश्वर महादेव मंदिर महादेव की पूजा अर्चना तो होगी ही साथ ही मनौती पूर्ण होने पर यहां नंदी, हाथी, घोड़े के मिट्टी की प्रतिमाएं भी अर्पित की जाती है। यहां के मेले की तैयारी दोनों राज्य के भक्त करते हैं। सोनारपाल से दो किमी दूर प्राकृतिक जलकुंडों वाले चपका आने वाले भक्त अब भी शिवलिंग को बाहों में भरकर महाकाल से दीर्घायु होने की कामना करते हैं। चित्रकोट मार्ग के बड़ाजी से आठ किमी दूर इन्द्रावती नदी किनारे एक हजार साल पुराना छिंदगांव का शिवालय है। यहां के मेले में नदी के दोनों किनारे पर बसे करीब 20 गांवों के लोग शामिल होते हैं, दो दिनों से यहां मेला लगा हुआ है। कटेकल्याण मार्ग से 15 किमी दूर गुमड़पाल में 12वीं शताब्दी का पुराना शिवमंदिर है। इस मेले को चिंगीतरई मेला के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵