जगदलपुर, 09 मार्च (हि.स.)। बस्तर जिले के बास्तानार ब्लाॅक के बडे कीलेपाल के ग्राम सुरगूडा में समाज विशेष के धर्म गुरु एवं स्थानीय लोग घर पर प्रार्थना कर रहे थे। इसी दौरान सोमवार रात में गांव के कुछ उपद्रवी प्रार्थना कर रहे लोगो पर अचानक हमला कर मोटरसाइकिल को और बाइबल को जलाते हुए जमकर मारपीट की गई। मारपीट की जानकारी जेसीसीजे के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी को दी गई जिसके बाद उन्होने पुलिस सुरक्षा दिलवायते हुए मारपीट से घायलों को डिमरापाल मेडिकल कालेज उपचार के लिए भेजा गया है। जोगी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि गांव के कुछ उपद्रवी के मारपीट से घायलों में सेमसन बघेल, जग्गू,दूरस्थ, सुंदरी को लहूलवहान होने तक पीटा गया, जिनकी हालत गंभीर है। साथ ही घर में रखे मोटरसाइकिल और बाइबल को भी उपद्रवियों द्वारा जलाया गया। उन्होंने कहा कि अब देखना होगा कि बस्तर पुलिस इन पर क्या कार्रवाई करती है। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे




