back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जगदलपुर : सिलगेर गोलीकांड पर गठित जांच समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपी रिपोर्ट

जगदलपुर, 8 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 1 जून को सिलगेर गोलीकांड मामले में जांच समिति का गठन बस्तर सांसद दीपक बैज की अध्यक्षता में गठन किया गया था, जनप्रतिनिधियों की जांच समिति में शामिल बस्तर विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, कांकेर विधायकएवं संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, बीजापुर विधायक एवंबस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी, नारायणपुर विधायक औरछत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप की उपस्थिति में सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जांच रिपोर्ट सौंपी गई है। जांच समिति के सभी सदस्यों ने सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा में स्थित सिलगेर ग्राम की घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों से उनका पक्ष सुना, उनसे चर्चा कर तथ्य जुटाए गए, इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी समिति के साथ में थे। जिसके बाद जांच समिति के द्वारा बनाई गई रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी दी गई है, जिस पर अब शासन को निर्णय लेना है। उल्लेखनीय है कि 17 मई को सिलगेर पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने हमला किया था। इस दौरान गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने 3 शव बरामद किये थे, अब इसे लेकर विगत 25 दिनों से ग्रामीणों द्वारा धरना-प्रदर्शन जारी है। हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵