back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जगदलपुर : पड़ोसी राज्यों से पहुंचने वाले यात्रियों की हो रही दरभा में कोरोना जांच

जगदलपुर, 08 मई (हि.स.)। जिले के पड़ोसी राज्यों से पहुंचने वाले यात्रियों की कोरोना जांच के लिए दरभा में स्थापित जांच चौकी में जांच कड़ी कर दी गई है। इस जांच चौकी में मार्च माह से अब तक 61 कोरोना मरीजों की पहचान की जा चुकी है। दक्षिणी के पड़ासी राज्यों से पहुंचने वाले यात्रियों के लिए यह सबसे अधिक उपयोग किये जाने वाले मार्गों में से एक मार्ग है। इस मार्ग का उपयोग बस्तर जिले के यात्रियों द्वारा भी बड़ी संख्या में किया जाता है। इनमें व्यवसायी कामगारों के साथ ही दक्षिणी राज्यों में शिक्षा और उपचार के उद्देश्य से यात्रा करने वाले यात्री होते हैं। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ मंडावी ने बताया कि दरभा में स्थापित इस जांच केंद्र में बस्तर जिले के सभी यात्रियों की कोरोना जांच की जा रही है। पॉजिटिव आने वाले मरीजों को तत्काल कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया जा रहा है, वहीं नेगेटिव रिपोर्ट आने पर संबंधित विकासखण्ड के तहसीलदार और खण्ड चिकित्सा अधिकारी को सूचित कर दिया जाता है, ताकि उस यात्री को एकांतवास केंद्र में रखकर गांव के अन्य ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵