back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जगदलपुर : भाजपा द्वारा 48 वार्डों में जरूरतमंदों तक सब्जी पहुंचाने का लिया लक्ष्य

अब तक 15 वार्डों में 700 पैकेट हरी सब्जी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जगदलपुर, 10 मई (हि.स.)। भाजपा द्वारा सभी 48 वार्डों में जरूरतमंद लोगों को इस करोना काल में लॉकडाउन के समय हरी सब्जी पहुंचाने का लक्ष्य समस्त पदाधिकारियों ले लिया है। इस विषम परिस्थिति में भाजपा नगर मंडल द्वारा 144 धारा एवं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सब्जी जरूरतमंदो तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही अपील भी किया जा रहा है कि मुंह में मास्क लगाएं, सामाजिक दूरी का पालन करें एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचें। सोमवार को भाजपा नगर मंडल द्वारा 700 पैकेट हरी सब्जी 15 वार्ड के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया गया है, यह क्रम पूरे 48 वार्डों तक हरी सब्जी देने का काम जारी रहेगा। नगर पालिक निगम जगदलपुर के समस्त भाजपा पार्षद गण, भाजपा के समस्त जिला पदाधिकारीगण, नगर पदाधिकारी एवं समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता द्वारा भी लोगों तक जाकर इस कोरोना काल मे सहयोग प्रदान किया जा रहा है। भाजपा नगर मंडल पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि 18 साल से ऊपर के समस्त सम्मानीय जनता को वैक्सीन जरूर लगाना चाहिए। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री किरणदेव, योगेंद्र पांडेय, रामाश्रय सिंह, रजनीश पानीग्राही, नरसिंग राव, सुरेशगुप्ता, मनोहर दत्त तिवारी, संग्राम सिंह राणा, कमल पटवा, शशि नाथ पाठक,प्रकाश झा, गणेश काले, संजय चंद्राकर, गीता नाग, कृष्णा राय, ममतासिंह राणा, रिंकू शर्मा, सुरेश कश्यप, सतीश बाजपेई, सूर्य भूषण सिंह,पृथ्वी सिंह, बंटू पांडे, हरि साहू, रुद्राक्ष तिवारी, दिव्यराज सिंह राणा,संगीता मंडल,जमुना सहित कार्यकर्ता कोरोना नियमो का पालन करते हुए लोगों तक राहत सामग्री लेकर पहुंच रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵