back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जगदलपुर: औसत से कम बारिश और खाद की किल्लत से किसानों की परेशानी बढ़ी

जगदलपुर, 29 जून (हि.स.)। बस्तर जिले में शुरूआती मॉनसून के औसत से कम बारिश होने से बस्तर में सबसे अधिक की जाने वाली धान की खेती करने वाले किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों ने खेत में धान की बुआई करने के बाद अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मानसून के दगा देने से अब खेत सूखने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर बस्तर में किसान खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं। सोसायटी में यूरिया की कमी के चलते जिले के किसान के आगे खाद संकट खड़ा हो गया है। खाद का पर्याप्त भंडारण नहीं होने से धान की खेती पर निर्भर बस्तर का किसान संघर्ष कर रहा है। बस्तर जिले में मानसून के दगा देने के साथ खाद की कमी से परेशान किसान खुदरा बाजार में महंगे दामों में खाद खरीदने के लिए मजबूर हैं। सहकारी समितियों में यूरिया किसानों को 45 किलो की प्रति बोरी 266 रुपये में मिलता है , तो यही खाद खुदरा बाजार में किसान तीन सौ रुपये से 350 रुपये तक खरीद रहे हैं। इस स्थिति को देख किसानों में बैचेनी बढ़ गई है। बिना बारिश उनके खेत इसी तरह सूखते रहे तो पूरी फसल खराब हो जाएगी और उनका भारी नुकसान हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ कई किसान ऐसे भी हैं जिन्होंने खेतों में धान नहीं लगाए हैं, धान के रोपा के लिए उन्हें अच्छी बारिश का इंतजार हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. आविकांत प्रधान का कहना है कि धान की फसल लगाने का सही समय 15 जुलाई के मध्य तक रहता है, अभी समय है। लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। फसल लगाने के पहले कृषि विशेषज्ञों की सलाह जरूर लेना चाहिए। समस्या जुलाई के आखिरी तक बारिश नहीं होने से बनेगी। धान बोने और काटने का जो चक्र है उसमें ज्यादा तब्दीली होगी तो नुकसान हो सकता है। जिला विपणन अधिकारी आरबी सिंह का कहना है कि डबल लॉक में यूरिया के साथ ही अन्य खाद की कमी है। खाद आपूर्ति के लिए लगातार रैक लगवाया जा रहा है। खाद का स्टॉक पहुंचते ही किसानों को उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश है। हिन्दुस्थान समाचार, राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

फडणवीस सरकार की अधूरी कर्जमाफी, महाराष्‍ट्र में किसान फिर सड़कों पर, अधूरा वादा बढ़ा रहा सियासी ताप

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र में कृषि ऋण माफी को लेकर बढ़ते आंदोलन ने महा-युति सरकार की चिंता बढ़ा दी है। चुनावी वादे...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵