back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जगदलपुर : नक्सलियों द्वारा लगाये गये स्पाईक होल में गिरकर एक ग्रामीण घायल

जगदलपुर, 01 मई (हि.स.)। जिले के थाना दरभा अंर्तगत ग्राम मुण्डागढ़ मार्गपर में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से लगाए गए स्पाईक होल में एक ग्रामीण मांगूराम नाग का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया था। इसकी जानकारी पुलिस को मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर स्पाईक होल को नष्ट किया। साथ ही घायल को प्राथमिक उपचार के लिये कंधे पर लादकर कैम्प तक पहुंचाकर घायल ग्रामीण का प्रथमिक उपचार के बाद स्वास्थ केंद्र भिजवाया गया है। बस्तर जिले के एसपी दीपक कुमार झा ने बताया कि थाना दरभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मुण्डागढ़ पुजारी पारा निवास मांगूराम नाग उम्र 30 वर्ष मुण्डागढ़ से तुलसी जाने वाले मार्ग से अपने साथियों के साथ घर वापस आ रहा था। पगडंडी मार्ग में नक्सलियों द्वारा पुलिस बल को क्षति पहुंचाने की मंशा से गड्ढा खोदकर बांस की स्पाईक लगाई गई थी, जिसमें ग्रामीण मांगूराम नाग गिर पड़ा और उसके दाहिने पैर में बांस स्पाईक गड़ने से गहरा घाव हो गया। नक्सलियों के भय से इस घटना की जानकारी किसी को भी नहीं दी गई थी। उन्होंने बताया कि शनिवार को विश्वसनीय सूत्रों से इस बात की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार तत्काल पुलिस की टीम को संबंधित क्षेत्र में पता करने भेजा गया। पुलिस पार्टी द्वारा क्षेत्र मे सर्चिंग कर नक्सलियोंं द्वारा लगाये गये कई स्पाईक होल को नष्टकर गंभीर रूप से घायल मांगूराम नाग के घर पहुंचकर पुजारीपारा मुण्डागढ़ से उसे स्ट्रेचर पर उठाकर लगभग 05-06 किमी. दुर्गम पहाड़ी मार्ग के रास्ते कोलेंग कैम्प लाकर प्रारंभिक उपचार किया गया एवं बेहतर उपचार उप-स्वास्थ्य केन्द्र कोलेंग भेजा गया है। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...