अफ्रीकी यूनियन ने इजराइल का प्रेक्षक दर्जा छीना, राजदूत को निकाला बाहर

अफ्रीकी यूनियन के सम्मेलन से इजराइली राजदूत व प्रतिनिधिमंडल को बहार निकाल दिया गया। वर्ष 2021 में अफ्रीकी यूनियन ने इजराइल को प्रेक्षक का दर्जा दिया था।
अफ्रीकी यूनियन ने इजराइल का प्रेक्षक दर्जा छीना, राजदूत को निकाला बाहर

अदीस अबाबा, एजेंसी। अफ्रीकी यूनियन ने इजराइल का प्रेक्षक दर्जा छीन लिया है। इसके साथ ही अफ्रीकी यूनियन के सम्मेलन से इजराइली राजदूत व प्रतिनिधिमंडल को बहार निकाल दिया गया। इजराइल ने ईरान पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अल्जीरिया और दक्षिण अफ्रीका की मदद से उसका प्रेक्षक दर्जा छीना गया।

प्रिटोरिया सहित कई देशों ने किया था विरोध

वर्ष 2021 में अफ्रीकी यूनियन ने इजराइल को प्रेक्षक का दर्जा दिया था। उस समय भी प्रिटोरिया सहित कई देशों ने इसका विरोध किया था, किन्तु इजराइल ने इसे अपनी बड़ी कूटनीतिक सफलता माना था। पिछले वर्ष हुई अफ्रीकी यूनियन की बैठक में एक बार फिर इजराइल का प्रेक्षक दर्जा छीनने की मांग की गयी थी, किन्तु तब इसे खारिज कर दिया था।

अफ्रीकी यूनियन के सम्मेलन से बाहर इजराइल

अब अफ्रीकी यूनियन कमीशन के प्रमुख मौसा फाकी महामत ने बताया कि अगले आदेश तक इजराइल के प्रेक्षक दर्जे को बर्खास्त कर दिया गया है। अब अफ्रीकी यूनियन की विशेष समिति इस पर चर्चा करके फैसला लेगी। इस फैसले के बाद इजराइल को अफ्रीकी यूनियन के सम्मेलन से भी बाहर कर दिया गया। इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा स्थित अफ्रीकी यूनियन के असेंबली हॉल से इजराइल के विदेश मंत्री व प्रतिनिधिमंडल के अन्य साथियों को बाहर निकाल दिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सुरक्षा कर्मी इन लोगों को बाहर ले जाते दिख रहे हैं।

इजराइल का ईरान पर आरोप 

अफ्रीकी यूनियन के इस कदम पर इजराइल ने नाराजगी जताई है। इजराइल ने आरोप लगाया है कि अफ्रीकी यूनियन को अल्जीरिया और दक्षिण अफ्रीका द्वारा बंधक बना लिया गया। इजराइल ने इन सब पर ईरान के नियंत्रण की बात कही है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in