मामले की जांच में जुटी पुलिस
मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से कहा गया है कि संदिग्ध हत्यारोपित शिकागो के इलिनोइस का रहने वाला है। उसे पीड़ित के घर के पास गिरफ्तार कर लिया गया है। विल काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा है कि अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं यह मामला हेट क्राइम से जुड़ा है या नहीं। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या आरोपित ने मुस्लिम होने की वजह से मां-बेटे पर हमला किया?
चाकू से 26 बार वार किया
शेरिफ कार्यालय के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रविवार को मां और पुत्र घायल अवस्था में अपने घर पर मिले। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। बच्चे को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि बच्चे के जिस्म पर चाकू से 26 बार वार किया गया। महिला के शरीर पर एक दर्जन से अधिक गहरे जख्म मिले हैं। उन पर भी चाकू से प्रहार किया गया। आरोपित ने हेट क्राइम के तहत घटना को अंजाम देने की बात कही है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in





