नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दूसरे यूक्रेन पीस समिट के लिए भारत सहित ग्लोबल साउथ के कुछ देशों का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने इस आइडिया को भारत के प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के साथ साझा भी किया है। यूक्रेन में मोदी ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नेशनल म्यूजियम में जाकर युद्ध में शहीद बच्चों को श्रद्धांजलि दी।
पीस समिट को भारत में आयोजित करने की बात की
पीस समिट की शुरुआत जून में स्विटजरलैंड के ल्यूसर्न शहर में हुई थी। इसमें 90 से अधिक देशों और ग्लोबल इंस्टीट्यूट्स शामिल हुए थे। मीडिया से बात करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने मोदी जी को कहा है कि पीस समिट भारत में कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि यह ग्लोबल साउथ के किसी देश में हो। उन्होंने कहा कि तुर्किये, सउदी अरब , कतर, स्विटजरलैंड जैसे देशों से वर्तमान में बात हो रही है।
जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने मोदी से भी इस समिट को भारत में आयोजित करने की बात की है। वो बड़ा देश है, बड़ा लोकतंत्र है। नई दिल्ली की ओर से इस बात को दोहराया गया है कि वह यूक्रेन विवाद का शांतिपूर्ण हल निकालने के लिए सभा स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है।
मोदी ने कहा कि बातचीत कर शांति से हल निकाला जा सकता है
इससे पहले शुक्रवार को मोदी ने जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन और रूस को साथ में बैठना चाहिए जिससे इस युद्ध को खत्म किया जा सके और भारत भी क्षेत्र में शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है। मोदी ने कहा कि वो शांति का संदेश लेकर आए हैं। वो जेलेंस्की और पूरे वैश्विक समुदाय को यह आश्वस्त कराते हैं कि भारत किसी भी देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करता है और यह उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
सभी को यूएन चार्टर की सम्मान करना चाहिए
इस पर जेलेंस्की ने कहा कि भारत यूक्रेन की राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करता है। यह गंभीर भी है क्योंकि ग्लोबल चार्टर में विश्व में सभी को यू एन चार्टर का सम्मान करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि मोदी ने हाल ही में यूक्रेन का दौरा किया। वहां उन्होंने कीव में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। वह जेलेंस्की के साथ यूक्रेन म्यूजियम भी गए और युद्ध में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
वॉट्सऐप पर भी जुड़ें हमारे साथ, जॉइन करें Raftaar News




