नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश वायुसेना का चीन निर्मित F-7BGI ट्रेनिंग जेट सोमवार को क्रैश हो गया, जो माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज के परिसर में गिरा। दोपहर 1:06 मिनट पर उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही हादसा हुआ। बांग्लादेश ने 2022 में चीन की चेंगदू एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन से 36 F-7BGI जेट खरीदे थे, जो F-7 सीरीज का उन्नत संस्करण है, इससे पहले 2011 की डील के तहत 2013 तक पुराने वेरिएंट की डिलीवरी हुई थी। उड़ान के कुछ देर बाद ही यह क्रैश हो गया था।
बांग्लादेश ने चीन से 36 F-7BGI विमान खरीदे थे
साल 2022 में चेंगदू एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन चीन की चेंगदू एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन द्वारा निर्मित F-7 BGI को बांग्लादेश ने खरीदा था। यह F-7 लड़ाकू विमान का सबसे एडवांस वर्जन बताया जाता है। बांग्लादेश ने 2022 में चीन से 36 F-7BGI विमान खरीदे थे। इससे पहले इसी श्रेणी का पुराना वेरिएंट बांग्लादेश ने खरीदा। साल 20111 में बांग्लादेश ने डील पर हस्ताक्षर किए और 2013 तक इनकी डिलीवरी पूरी हो गई।
प्रति यूनिट इतनी हो सकती है कीमत
साल 2013 में हुई डील की कीमत के बारे में चीन और बांग्लादेश ने सार्वजनिक तौर पर नहीं बताया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि, उस समय प्रति यूनिट जेट 1.5 से 2.5 मिलियन डॉलर में खरीदा गया था। इसका मतलब F-7BGI की अनुमानित कीमत लगभग 12.5 से 21 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि, ये किसी भी जेट की कीमत उसके वेपन सिस्टम और विन्यास पर भी निर्भर करती है।
चीन ने जेट में बताई थीं ऐसी खूबियां
बता दें कि, इस विमान की औसतन गति 2175 किलोमीटर प्रति घंटा है जो 17500 मीटर की ऊंचाई पर उड़ सकता है। चीन में बने इस विमान में हवा से हवा में हमला करने वाली मिसाइलें लगी होती है। मुमकिन है कि ये PL-9C मिसाइल से लैस हो। यह हवा से जमीन पर हमला करने की सीमित क्षमता भी रखता है। बांग्लादेश ने इस जेट को किफायती समझकर खरीदा था लेकिन, अफसोस इसमें भी शिकायतें आई थी।




