back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शी चिनफिंग ने एयरोस्पेस युवाओं को भेजा पत्र

बीजिंग, 3 मई (आईएएनएस)। चार मई को युवा दिवस के अवसर पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, राष्ट्रपति और चीनी सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने 2 मई को चीन एयरोस्पेस विज्ञान और प्रौद्योगिकी निगम के अंतरिक्ष स्टेशन निर्माण युवा टीम को जवाबी पत्र भेजा, अंतरिक्ष के मोर्चे पर सभी युवाओं को युवा दिवस की बधाई दी और उनसे बहुत उम्मीदें लगाईं। शी चिनफिंग ने जवाबी पत्र में कहा कि जब मैंने आपका पत्र पढ़ा, तो मुझे नौ वर्ष पहले युवा शोधकर्ताओं के साथ संवाद करने का ²श्य याद आया। पिछले 9 वर्षों में चीन के एयरोस्पेस ने लगातार नया इतिहास रचा है। बड़ी संख्या में एयरोस्पेस युवाओं ने नए युग में चीनी युवाओं की उद्यमशीलता की भावना का प्रदर्शन किया। शी चिनफिंग ने जोर देते हुए कहा कि एक मजबूत एयरोस्पेस देश का निर्माण पीढ़ी से पीढ़ी तक निरंतर प्रयासों पर निर्भर करता है। आशा है कि एयरोस्पेस युवा देश के एयरोस्पेस विज्ञान और प्रौद्योगिकी के उच्च-स्तरीय विकास में नया योगदान देंगे। 4 मई 2013 को, शी चिनफिंग ने चीन एयरोस्पेस विज्ञान और प्रौद्योगिकी निगम के चीन अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी अकादमी में आयोजित गतिविधि में भाग लिया था और उत्कृष्ट युवा प्रतिनिधियों के साथ संगोष्ठी भी की। (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵