back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शी चिनफिंग ने 2021 इंपीरियल स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फोरम के उद्घाटन समारोह में वीडियो भाषण दिया

बीजिंग, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 5 दिसंबर को पेइचिंग में 2021 इंपीरियल स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फोरम के उद्घाटन समारोह में वीडियो भाषण दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आज की दुनिया में मानव जाति दुर्लभ कई संकटों का सामना कर रही है। अंतहीन वैश्विक मुद्दों और चुनौतियों के सामने हमें खुलेपन, सहिष्णुता, परामर्श और सहयोग, बहुपक्षवाद को बनाए रखने पर कायम रहना चाहिए और मानव जाति के लिए साझा भाग्य समुदाय के निर्माण को सक्रिय रूप से बढ़ावा देना चाहिए। शी ने कहा कि हमें सच्चे बहुपक्षवाद का अभ्यास करना चाहिए। बहुपक्षवाद का सार यह है कि अंतरराष्ट्रीय मामलों को सभी के परामर्श के माध्यम से संभाला जाता है, और दुनिया का भविष्य और भाग्य सभी देशों के हाथों में हैं। हमें संयुक्त राष्ट्र पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी मानदंडों को बनाए रखना चाहिए और शांति, विकास, निष्पक्षता, न्याय, लोकतंत्र, और आजादी के सभी मानव जाति के सामान्य मूल्य का विकास करना चाहिए। शी ने आगे कहा कि हमें समय के साथ विकसित होना चाहिए और वैश्विक शासन प्रणाली का लगातार सुधार करना चाहिए। विश्व संरचना के परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापक परामर्श और सर्वसम्मति जुटाने के आधार पर वैश्विक शासन प्रणाली में सुधार करना चाहिए। शी ने कहा कि हमें कार्रवाइयों पर ध्यान देना चाहिए और वैश्विक सहयोग एजेंडा को लागू करना चाहिए। हमने वैश्विक विकास पहल और साझा भाग्य समुदाय का निर्माण करने की पहल प्रस्तुत की। उन्होंने कहा, आशा है कि सभी पक्ष सक्रिय रूप से भाग लेंगे, विकास को प्राथमिकता देने पर कायम रहेंगे, गरीबी उन्मूलन को बढ़ाएंगे, महामारी के मुकाबले और टीके, विकास वित्तपोषण, हरित परिवर्तन, और आपसी संपर्क आदि क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देंगे, ताकि वैश्विक विकास को संतुलन, समन्वय और समावेशिता के एक नए चरण में बढ़ाया जा सके। शी ने जोर देते हुए कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सौ साल के संघर्ष का एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अनुभव है दुनिया को ध्यान में रखते हुए हमेशा मानव जाति के भविष्य और भाग्य पर ध्यान दें। चीन का बहुपक्षवाद का समर्थन करने का ²ढ़ संकल्प नहीं बदलेगा। चीन बहुपक्षवाद के मूल मूल्यों और बुनियादी सिद्धांतों को ²ढ़ता से बनाए रखेगा, पारस्परिक लाभ और उभय जीत पर कायम रहेगा, मतभेदों को दरकिनार करते हुए समानताओं की खोज करता रहेगा, निष्पक्षता और न्याय, सहयोग व विकास को बनाए रखेगा, और मानव सभ्यता की प्रगति के लिए ज्ञान और शक्ति का योगदान करेगा। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

ब्रज की रंगभरी होली 2026: लड्डू से लठमार तक, पढ़ें 9 दिन के जश्न का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ब्रजभूमि में होली सिर्फ एक दिन का पर्व नहीं, बल्कि राधा-कृष्ण की लीला, प्रेम और परंपरा का नौ दिनों तक चलने...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...