बीजिंग, 6 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी उप विदेश मंत्री मा चाओशु ने 5 फरवरी को सीएमजी के साथ हुई बातचीत में कहा कि पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक कोविड महामारी पैदा होने के बाद योजनानुसार आयोजित पहला वैश्विक चतुर्मुखी खेल समारोह है ,जो कोविड महामारी से निकल कर विभिन्न देशों के लिए आशा और विश्वास लाया है। मा चाओशु ने बताया कि प्रारंभिक आंकड़ो के अनुसार लगभग 70 देशों और अंतरराष्ट्रीय सगठनों के करीब 170 आधिकारिक प्रतिनिधि पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक में उपस्थित हुए। कोविड महामारी के बीच इतने ज्यादा अंतरराष्ट्रीय नेता जो विभिन्न कठिनाइयां दूर कर पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक में उपस्थित हुए ,यह सचमुच आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि इतने अधिक देशों के समर्थन से जाहिर है कि विभिन्न देशों को चीन के साथ मैत्रीपूर्ण सहयोग विकसित करने की ईमानदार व तीव्र इच्छा है और चीन के दोस्त विश्व भर में फैले हैं। (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम




