back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौन होगा दलाई लामा का 15वां उत्तराधिकारी? 90 साल के दलाई लामा का जवाब सुन बौखलाएगा ड्रैगन

तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा जल्द ही 90 साल के हो जाएंगे। अब उनकी उम्र की वजह से 15वें दलाई लामा को चुनने को लेकर चर्चा तेज हो चली है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। आध्यात्मिक तिब्बती नेता दलाई लामा जल्द ही 90 वर्ष के हो जाएंगे, उनकी उम्र की वजह से उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा फिर से तेज हो गई है। जहां उत्तराधिकारी के रूप में अभी 14वें दलाई लामा हैं जिसके बाद 15वें दलाई लामा को चुनेंगे। दलाई लामा को चुनने की यह परंपरा करीब 600 सालों से चल रही है। जिसमें 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो ने अपने उत्तराधिकारी को लेकर बयान दिया है। जहां उत्तराधिकारी का चयन तिब्बती बौध्द परंपराओं के अनुसार ही होता हैं। जिसमें चीन की भूमिका नहीं होगी। 

बता दें, दलाई लामा को चुनने की यह परंपरा करीब 600 सालों से चल रही है। 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो ने अपने उत्तराधिकारी को लेकर बयान दियाहै जिसमें उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार उत्तराधिकारी का चयन तिब्बती बौध्द परंपराओं के मुताबिक ही होगा। इसमें चीन की भूमिका नहीं होगी। दलाई लामा ने गादेन फोडरंग ट्रस्ट को उत्तराधिकारी के चयन की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसमें उन्होंने यह साफ किया कि दलाई लामा संस्थान भविष्य में भी चलता रहेगा। उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में 2011 में किए गए वादे का जिक्र करते हुए कहा, 24 सितंबर 2011 को एक बैठक में यह मुद्दा उठाया था कि संस्था को आगे जारी रखना चाहिए। दलाई लामा ने अपनी ही बात को याद दिलाते हुए कहा, “जब मैं लगभग 90 वर्ष का हो जाऊंगा तो उच्च लामाओं, तिब्बती जनता और तिब्बती बौद्ध धर्म का पालन करने वाले लोगों से सलाह लूंगा। ताकि इस बात पर विचार किया जा सके कि दलाई लामा की संस्था जारी रहनी चाहिए या नहीं। 

दलाई लामा के बयान के बाद बौखला सकता है चीन

लेकिन अब वहीं, दलाई लामा ने उत्तराधिकारी को लेकर दिए बयान के बाद चीन की टेंशन बढ़ा दी है। जिसमें उन्होनें कहा, इसमें किसी भी तरह से चीन की भूमिका नहीं होगी। चीन हमेशा से चाहता है कि अगली बार दलाई लामा का चुनाव वह करे। हालांकि अब उसे झटका लगा है।

तिब्बत की जनता की अपील के बाद हुआ फैसला

दलाई लामा ने अपने बयान में कहा, मुझे तिब्बत के लोगों ने पत्र लिखकर यह आग्रह किया था कि, दलाई लामा संस्था जारी रहनी चाहिए। आध्यात्मिक परंपराओं के नेताओं, निर्वासित तिब्बती संसद के सदस्यों आम सभा की बैठक में भाग लेने वालों और गैर सरकारी संगठनों ने लेटर में संस्था को जारी रखने का कारण भी बताया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

चीन मुद्दे पर संसद में बरसे राहुल गांधी, लोकसभा सत्र हुआ स्थगित, जानें क्‍या बोले नेता प्रतिपक्ष?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आज संसद में चीन से जुड़े मामले को लेकर खासा हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...