back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्या है MIGA + MAGA = MEGA, जिसकी मोदी और ट्रंप के बीच हुई वार्ता के बाद हो रही खूब चर्चा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच चर्चा को लेकर पीएमओ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ सकारात्मक वार्ता की। पीएम मोदी ट्रंप से मुलाकात के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इन दोनों के बीच हुई वार्ता के बाद से MIGA + MAGA = MEGA की खूब चर्चा हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच चर्चा को लेकर पीएमओ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्‍ट में पीएमओ ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच सकारात्मक चर्चा हुई है, जिसमें उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-अमेरिका साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया है। 

मोदी ने कहा जब MIGA और MAGA मिलते हैं तो… 

राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-अमेरिका व्यापार को 2030 तक दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के लोग MAGA (Make America Great Again) से परिचित है, जबकि भारत 2047 तक “विकसित भारत” के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। इसे अमेरिकी भाषा में कहें तो यह “Make India Great Again” (MIGA) है। ऐसे में जब MIGA और MAGA मिलते हैं, तो यह समृद्धि के लिए एक ‘मेगा पार्टनरशिप’ (MEGA) बनाता है। 

2030 तक दोगुना होगा व्‍यापार 

ट्रंप और मोदी ने दोनों देशों बीच द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक दोगुना करके $500 बिलियन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और 2024 में दोनों देशों के बीच कुल व्यापार $129.2 बिलियन रहा। वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में एक अहम समझौता हुआ है। जिससे अमेरिका फिर से भारत के लिए प्रमुख तेल और गैस आपूर्तिकर्ता बनेगा। 

भारत की सुरक्षा में अमेरिका की अहम भूमिका है

इस वार्ता में भारत और अमेरिका ने ऊर्जा सहयोग पर भी जोर दिया है। मोदी ने कहा कि भारत तेल और गैस व्यापार बढ़ाने, रिन्यूएबल एनर्जी में निवेश करने और परमाणु ऊर्जा में सहयोग मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। वही ट्रंप ने कहा कि भारत अपने कानूनों में बदलाव कर रहा है ताकि अमेरिका की एडवांस परमाणु तकनीक भारत में आ सके और लोगों को सस्ती और साफ बिजली मिले सके। 

पीएम मोदी ने कहा, भारत की सुरक्षा में अमेरिका की अहम भूमिका है. हम मिलकर नई तकनीक विकसित करने, उत्पादन बढ़ाने और रक्षा क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत कर रहे हैं। वहीं ट्रंप ने यह भी बताया कि भारत को F-35 लड़ाकू विमान देने पर बातचीत चल रही है जिससे दोनों देशों की सैन्य साझेदारी और मजबूत होगी। 

140 करोड़ देशवासि‍यों की ओर से ट्रंप को न्‍योता

पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को भारत आने का न्योता देकर लौटे हैं। उन्होंने कहा कि देशवासी आज भी राष्ट्रपति ट्रंप की 2020 की यात्रा को याद करते हैं और उन्हें उम्मीद है कि आप उन्हें दोबारा देखेंगे। भारत के 140 करोड़ लोगों की ओर से मैं आपको भारत आने के लिए आमंत्रित करता हूं।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘सिक्किम ने अपने लिए लोकतांत्रिक भविष्य तय किया’ राज्य के 50 वर्ष पूरे होने पर बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सिक्किम राज्य के स्थापना के 50 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को खराब...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵