back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्या है क्राउड स्ट्राइक? जिसके कारण बंद हो रहे कंप्यूटर-लैपटॉप, रिकवरी मोड में गए Laptop के लिए क्या करें?

Crowd strike: आज सुबह से दुनियाभर की टेक्नोलॉजी में कई समस्याएं आ रहीं हैं। ये समस्याएं माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ी हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। इस वक्त पूरी दुनिया नेटवर्क की समस्या का सामना कर रही है। माइक्रोसॉफ्ट विंडोज पर चलने वाले लैपटॉप और कंप्यूटर एक-एक कर क्रैश हो रहे हैं। दुनियाभर में कई जरूरी सुविधाएं प्रभावित हुई हैं। कुछ देशों में इंटरनेशनल फ्लाइटस पर भी रोक लगा दी गई है। गौरतलब है कि आज सुबह 10:30 बजे माइक्रोसॉफ्ट के आउटेज की शुरुआत हुई थी। अब यह समस्या गंभीर रूप ले ली है। क्राउड स्ट्राइक का अपडेट आने के बाद माइक्रोसॉफ्ट विंडोज पर चलने वाले ज्यादातर डिवाइस क्रैश कर रहे। चलते-चलते लैपटॉप पर ब्लू स्क्रीन दिखाई दे रही। उसके बाद लैपटॉप रिकवरी मोड में चला जा रहा। 

क्राउड स्ट्राइक को समझें

क्राउड स्ट्राइक साइबर सिक्योरिटी कंपनी है। इसके सॉफ्टवेयर पर दुनिया भर में बहुत से कंप्यूटर और लैपटॉप काम करते हैं। क्राउड स्ट्राइक नास्डाक (Nasdaq Crwd) पर भी है। माइक्रोसॉफ्ट सर्वर के ठप होने से क्राउड स्ट्राइक के शेयर बाजार खुलने पर गिर सकते हैं। एक दिन पहले क्राउड स्ट्राइक के शेयरों (Crowdstrike Share Price) में 3.35% की गिरावट दर्ज की गई थी। आज सुबह 10:15 बजे क्राउड स्ट्राइक ने अपडेट जारी किया था, उसके बाद लैपटॉप बंद होने लगे। स्क्रीन ब्लू हो गई। मैसेज लिखा आ रहा कि डिवाइस समस्या का सामना कर रहा है। इसे री-स्टार्ट करने की जरूरत है। इस प्रोसेस को ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ कहते हैं।

आपका लैपटॉप हो शिकार तो यह अपनाएं

अगर, आपका लैपटॉप-डेस्कटॉप भी ब्लू स्क्रीन की समस्या का शिकार हो तो घबराएं नहीं। फिलहाल माइक्रोसॉफ्ट और क्राउड स्ट्राइक इस समस्या पर काम कर रहे हैं। ये जल्द टेक्निकल अलर्ट जारी कर सकते हैं। तब तक अपने लैपटॉप के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करें। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सियासत और बिजनेस के बाद अब टेक की दुनिया में एंट्री, पूर्व पीएम ऋषि सुनक अब Microsoft में करेंगे नई शुरुआत

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने राजनीति से परे अब टेक्नोलॉजी की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने अमेरिकी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...